Rogbid VisionPro AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत

स्मार्ट ग्लासेस में 13 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है जो कि इसका हाइलाइट फीचर है।

Rogbid VisionPro AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत

Photo Credit: Rogbid

Rogbid VisionPro कंपनी के नए स्मार्ट ग्लासेस हैं। इनमें डुअल चिप AI प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

ख़ास बातें
  • इसमें Sony IMX386 सेंसर लगा है।
  • इसमें 4GB की स्टोरेज भी दी गई है।
  • इसमें ऑडियो के लिए 13mm के स्पीकर लगे हैं।
विज्ञापन

Rogbid VisionPro को कंपनी ने नए AI स्मार्ट ग्लासेस के रूप में लॉन्च किया है। ये सिंगल ब्लैक कलर में में आते हैं। इनके खास फीचर्स में इसका कैमरा है जो कि 13 मेगापिक्सल का है। यह स्मार्ट ग्लासेस में बाईं तरफ दिया गया है। इसमें Sony IMX386 सेंसर लगा है। यह 0.6 सेकेंड का इंस्टेंट कैप्चर कर सकता है। इसमें 4GB की स्टोरेज भी दी गई है। इसमें ऑडियो के लिए 13mm के स्पीकर लगे हैं। माइक्रोफोन में नॉइज रिडक्शन फीचर भी है। कंपनी ने इसमें हैंड्सफ्री फीचर भी दिया है। Hey Alice की मदद से इसमें फोटो और वीडियो कैप्चरिंग की जा सकती है। आइए जानते हैं Rogbid VisionPro के सभी खास फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में विस्तार से। 

Rogbid VisionPro Price

Rogbid VisionPro की कीमत 119.99 डॉलर (लगभग 11,500 रुपये) है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। ये सिंगल ब्लैक कलर में आते हैं। 

Rogbid VisionPro Specifications

Rogbid VisionPro कंपनी के नए स्मार्ट ग्लासेस हैं। इनमें डुअल चिप AI प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें NT96562 और JL7018 चिप सेटअप लगा है। कंपनी ने इसे डुअल एआई आर्किटेक्चर कहा है। यह रियल टाइम में ऑब्जेक्ट और लैंडमार्क पहचान सकता है। किताबों और प्रिंटेड मैटिरियल से यह ट्रांसलेशन भी कर सकता है। इसमें वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। 

स्मार्ट ग्लासेस में 13 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है जो कि इसका हाइलाइट फीचर है। यह स्मार्ट ग्लासेस में बाईं तरफ दिया गया है। इसमें Sony IMX386 सेंसर लगा है। यह 0.6 सेकेंड का इंस्टेंट कैप्चर कर सकता है। इसमें 4GB की स्टोरेज भी दी गई है। कंपनी ने इसमें हैंड्सफ्री फीचर भी दिया है। Hey Alice की मदद से इसमें फोटो और वीडियो कैप्चरिंग की जा सकती है। 

इसमें ऑडियो के लिए 13mm के स्पीकर लगे हैं। माइक्रोफोन में नॉइज रिडक्शन फीचर भी है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाइ-फाई और ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट है। इसमें 290mAh की बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में 12 घंटे का बैकअप मिल सकता है। इनमें TR90 प्लास्टिक लगा है और बाहर की रोशनी में ये खुद काले पड़ जाते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »