Ola Electric की स्टोर्स को 800 से बढ़ाकर 4,000 करने की तैयारी

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 33 प्रतिशत घटी है। वाहन पोर्टल के डेटा के अनुसार, नवंबर में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के रजिस्ट्रेशंस 27,746 यूनिट्स रहे हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2024 22:25 IST
ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक के पास लगभग 800 स्टोर्स हैं
  • इनकी संख्या को बढ़ाकर इस महीने के अंत तक लगभग 4,000 किया जाएगा
  • पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 33 प्रतिशत घटी है

पिछले महीने कंपनी की बिक्री लगभग 33 प्रतिशत घटी है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली ओला इलेक्ट्रिक की स्टोर्स का नेटवर्क चार गुना बढ़ाने की योजना है। कंपनी के पास लगभग 800 स्टोर्स हैं। इनकी संख्या को बढ़ाकर इस महीने के अंत तक लगभग 4,000 किया जाएगा। कंपनी के मौजूदा स्टोर्स पर सर्विस की सुविधा भी मिलती है। 

कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि कंपनी अपने स्टोर्स के नेटवर्क को दिसंबर के अंत तक बढ़ाकर लगभग 4,000 तक करेगी। नए स्टोर्स 20 दिसंबर को शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ओला इलेक्ट्रिक का लक्ष्य देश में प्रत्येक पिनकोड तक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिलीवरी करने का है। यह देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का सबसे बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भी होगा। हाल ही में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के पोर्टफोलियो को भी बढ़ाया था। 

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 33 प्रतिशत घटी है। वाहन पोर्टल के डेटा के अनुसार, नवंबर में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के रजिस्ट्रेशंस 27,746 यूनिट्स रहे हैं। कंपनी की बिक्री में यह महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 33 प्रतिशत की गिरावट है। अक्टूबर में फेस्टिव सीजन के कारण कंपनी की बिक्री में तेजी रही थी। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर घटकर 24 प्रतिशत रह गया। यह आंकड़ा अक्टूबर में 30 प्रतिशत से अधिक का था। हालांकि, इस सेगमेंट में कंपनी का पहला स्थान बरकरार है। TVS Motor का इस मार्केट में लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान है। हालांकि, इसकी बिक्री में भी महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 13 प्रतिशत की कमी हुई है। नवंबर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के कुल रजिस्ट्रेशंस महीना-दर-महीना आधार पर 18 प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 1.14 लाख यूनिट्स रहे हैं। 

ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले महीने S1 Z को लॉन्च किया था। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। इसका शुरुआती प्राइस 59,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसकी डिलीवरी अगले वर्ष शुरू की जाएगी। इसके पास S1 Pro, S1 Air और S1X जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मौजूद हैं। कंपनी ने अपना पहला कमर्शियल इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola Gig भी पेश किया है। S1 Z में 1.5 kWh के दो बैटरी पैक दिए गए हैं। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने बताया था कि वह जल्द ही इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। इसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster की डिलीवरी अगले वर्ष की शुरुआत से की जाएगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.