Ola Electric की बढ़ी मुश्किल, वेंडर की बकाया रकम पर हुआ विवाद

ओला इलेक्ट्रिक ने व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन खुद प्रोसेस करने की तैयारी की है। इससे पहले कंपनी ने व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस आउटसोर्स किया हुआ था

Ola Electric की बढ़ी मुश्किल, वेंडर की बकाया रकम पर हुआ विवाद

कंपनी ने व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन खुद प्रोसेस करने की तैयारी की है

ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक की एक यूनिट के खिलाफ इनसॉल्वेंसी की याचिका दायर की गई है
  • यह याचिका Ola Electric Technologies के खिलाफ दायर हुई है
  • कंपनी ने व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन खुद प्रोसेस करने की तैयारी की है
विज्ञापन
बड़े इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर्स में शामिल Ola Electric के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। ओला इलेक्ट्रिक की एक यूनिट के खिलाफ इसके व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्विस प्रोवाइडर ने बकाया रकम नहीं चुकाने पर इनसॉल्वेंसी की याचिका दायर की है। यह याचिका Ola Electric Technologies के खिलाफ दायर हुई है। 

Bloomberg News की एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्विसेज और हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स उपलब्ध कराने वाली Rosmerta Digital Services और Rosmerta Safety Systems की ओर से Ola Electric Technologies के खिलाफ इनसॉल्वेंसी से जुड़ी दो अलग याचिकाएं दायर की गई हैं। इन याचिकाओं में बकाया रकम का भुगतान नहीं होने का कारण बताया गया है। Rosmerta Digital Services ने लगभग 22 करोड़ रुपये और Rosmerta Safety Systems ने लगभग 2.5 करोड़ रुपये की बकाया रकम का दावा किया है। 

हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक ने कहा है कि इन दावों पर विवाद है और वह इस मामले में कानूनी सलाह ले रही है। इस बारे में Rosmerta Digital Services और Rosmerta Safety Systems ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। ओला इलेक्ट्रिक ने  व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन खुद प्रोसेस करने की तैयारी की है। इससे पहले कंपनी ने व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस आउटसोर्स किया हुआ था। कंपनी ने व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन को प्रोसेस करने के लिए एक टीम बनाई है। ओला इलेक्ट्रिक का अनुमान है कि इससे यह कॉस्ट घटकर लगभग 20 प्रतिशत रह जाएगी। 

कंपनी के एक इलेक्ट्रिक व्हीकल के रजिस्ट्रेशन के लिए वेंडर Rosmerta को 1,500-1,800 रुपये का भुगतान किया जाता है। ओला इलेक्ट्रिक का अनुमान है कि यह खर्च घटकर लगभग 300 रुपये का हो सकता है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि फरवरी में VAHAN पोर्टल पर उसके व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशंस में कमी हो सकती है। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा था कि वह व्हीकल रजिस्ट्रेशन एजेंसियों के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर दोबारा बातचीत कर रही है। इसका उद्देश्य रजिस्ट्रेशन के प्रोसस को आसान बनाना और कॉस्ट को घटाना है। हालांकि, इससे कंपनी की बिक्री पर असर नहीं होगा। फरवरी में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री में से सिर्फ एक-तिहाई का ही रजिस्ट्रेशन हो सका था। ओला इलेक्ट्रिक ने फरवरी में 25,000 यूनिट्स से कुछ अधिक की बिक्री की जानकारी दी है। हालांकि, VAHAN पोर्टल पर इसमें से सिर्फ 8,390 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का रजिस्ट्रेशन दिख रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  6. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  7. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  9. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  10. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »