• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • MG Motor ने भारत में लॉन्च की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Cyberster, 200 kmph की टॉप स्पीड 

MG Motor ने भारत में लॉन्च की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Cyberster, 200 kmph की टॉप स्पीड 

इसमें डुअल मोटर के साथ 77 kWh का अल्ट्रा-थिन बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह उसकी सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक कार है

MG Motor ने भारत में लॉन्च की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Cyberster, 200 kmph की टॉप स्पीड 

इसमें डुअल मोटर के साथ 77 kWh का अल्ट्रा-थिन बैटरी पैक दिया गया है

ख़ास बातें
  • इसमें डुअल मोटर के साथ 77 kWh का अल्ट्रा-थिन बैटरी पैक दिया गया है
  • MG Cyberster सिर्फ 3.2 सेकेंड्स में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है
  • इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 580 किलोमीटर की है
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट (EV) में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली MG Motor ने भारत में इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Cyberster को लॉन्च किया है। इसमें डुअल मोटर के साथ 77 kWh का अल्ट्रा-थिन बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह उसकी सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक कार है। 

MG Cyberster का प्राइस 74.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसकी लॉन्च से पहले बुकिंग कराने वालों के लिए प्राइस घटकर 72.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का होगा। इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार में 77 kWh अल्ट्रा-थिन बैटरी पैक है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 580 किलोमीटर की है। यह ऑल-व्हील ड्राइव पावरट्रेन के साथ है जो 510 PS और 725 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। MG Cyberster सिर्फ 3.2 सेकेंड्स में 0 से 100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसके फ्रंट में अलग दिखने वाली LED लाइटिंग दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के रियर में पूरी चौड़ाई पर इंटीग्रेटेड इंडिकेटर्स के साथ LED लाइट बार है। 

इसके इंटीरियर में ट्रिपल डिस्प्ले इंटरफेस दिया गया है। इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन और 7 इंच प्रत्येक के दो डिजिटल पैनल हैं। इन स्क्रीन्स से रियल-टाइम व्हीकल डेटा, एंटरटेनमेंट और सेटिंग्स का एक्सेस मिलता है। इसमें डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर भी है। इसके इंटीरियर में डायनामिका सुएड और प्रीमियम वीगन लेदर अपहोलस्ट्री और BOSE का ऑडियो सिस्टम दिया गया है। 

इसमें सिक्योरिटी पर भी फोकस किया गया है। इसके लिए Cyberster में हाई-स्ट्रेंथ H-शेप वाला फुल क्रेडल स्ट्रक्चर और 1.83 का स्टेटिक स्टेबिलिटी फैक्टर (SSF) है। इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार में लेवल 2 Advanced Driver Assistance System (ADAS), रियल-टाइम ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, डुअल फ्रंट और कॉम्बिनेशन साइड एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक जैसे सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स भी हैं। MG Cyberster का मुकाबला हाल ही में देश में लॉन्च की गई Tesla की Model Y जैसी इलेक्ट्रिक SUV और चाइनीज EV मेकर BYD की इलेक्ट्रिक कारों से होगा। टेस्ला की Model Y का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसे दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध कराया गया है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये का है। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने इसके लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  8. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  9. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »