• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • EV के मार्केट में MG Motor का दमदार प्रदर्शन, कंपनी की Windsor EV को जोरदार रिस्पॉन्स

EV के मार्केट में MG Motor का दमदार प्रदर्शन, कंपनी की Windsor EV को जोरदार रिस्पॉन्स

कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बैटरी पर आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की वॉरंटी दी जा रही है

EV के मार्केट में MG Motor का दमदार प्रदर्शन, कंपनी की Windsor EV को जोरदार रिस्पॉन्स

यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • फरवरी में कंपनी की रिटेल सेल्स में 16.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है
  • इसमें EV की हिस्सेदारी लगभग 78 प्रतिशत की है
  • Windsor EV में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में MG Motor की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। फरवरी में कंपनी की रिटेल सेल्स में 16.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसमें EV की हिस्सेदारी लगभग 78 प्रतिशत की है। MG Motor की  Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। MG Motor की EV सेगमेंट में कुछ नए मॉडल लॉन्च करने की भी योजना है। 

फरवरी में कंपनी की रिटेल सेल्स 4,956 यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 4,261 यूनिट्स की थी। MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। कंपनी को Windsor EV से इस सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ाने में सहायता मिली है। पिछले महीने इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की मैन्युफैक्चरिंग 15,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। MG Motor की गुजरात के हलोल की फैक्टरी में इसकी मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। कंपनी ने बताया था कि Windsor EV के लिए उसे प्रति दिन लगभग 200 बुकिंग्स मिल रही हैं। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने की तैयारी की है। 

हाल ही में इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के प्राइसेज में लगभग 50,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। Windsor EV के प्राइसेज बढ़कर लगभग 13,99,800 रुपये से 15,99,800 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बैटरी पर आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की वॉरंटी दी जा रही है। पिछले वर्ष दशहरा पर कंपनी ने Windsor EV की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी।  इसमें फ्रंट और रियर दोनों पर कनेक्टेड LED लाइट्स दी गई हैं। 

Windsor EV में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। इसे तीन वेरिएंट्स - Excite, Exclusive और Essence में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का मुकाबला Mahindra XUV400 और टाटा मोटर्स की Nexon EV से है। इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL स्ट्रिप के नीचे MG का लोगो है। इसमें फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट है। इसे चार कलर्स - Pearl White, Clay Beige, Turquoise Green और Starburst Black में उपलब्ध कराया गया है। यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प उपलब्ध है। इस विकल्प के साथ Windsor EV का शुरुआती प्राइस घट जाएगा। हालांकि, इसमें 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त बैटरी रेंटल चुकाना होगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »