मारूति सुजुकी की Vitara इलेक्ट्रिक का भारत से होगा एक्सपोर्ट

पिछले कुछ वर्षों में मारूति सुजुकी के लिए कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है। इसका असर कंपनी के मार्केट शेयर पर भी पड़ा है

मारूति सुजुकी की Vitara इलेक्ट्रिक का भारत से होगा एक्सपोर्ट

देश में व्हीकल्स की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से कम की है

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी वेरिएंट हैं
  • eVitara में सिंगल-स्पीड ड्राइव ट्रांसमिशन दिया गया है
  • इसमें खराब रास्तों पर ड्राइविंग के लिए ट्रेल मोड है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरर Maruti Suzuki की e Vitara को शुक्रवार को ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है। देश में इसकी बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में मारूति सुजुकी के लिए कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है। इसका असर कंपनी के मार्केट शेयर पर भी पड़ा है। 

कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली जापान की Suzuki Motor के डायरेक्टर, Toshihiro Suzuki का मानना है कि e Vitara जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) कस्टमर्स की जरूरतों को पूरा करने की स्ट्रैटेजी का हिस्सा होंगे। उन्होंने बताया कि भारत में बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुजुकी प्रतिबद्ध है। देश में e Vitara की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। इस इलेक्ट्रिक कार का यूरोप, जापान और साउथ अमेरिका को एक्सपोर्ट भी होगा। ऑटोमोबाइल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक को भी ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जाएगा। 

सुजुकी मोटर इससे पहले इटली के मिलान में पहले ही eVitara को प्रदर्शित कर चुकी है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि इस इलेक्ट्रिक SUV के यूरोपियन वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में दिए जाएंगे या नहीं। इसकी मैन्युफैक्चरिंग विशेषतौर पर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डिजाइन किए गए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर की जाएगी। इसमें फ्रंट और रियर पर दो अलग इलेक्ट्रिक एक्सेल दिए गए हैं। eVitara में खराब रास्तों पर ड्राइविंग के लिए ट्रेल मोड दिया गया है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी वेरिएंट हैं। eVitara में सिंगल-स्पीड ड्राइव ट्रांसमिशन दिया गया है। इसकी रेंज लगभग 500 किलोमीटर की हो सकती है। देश में व्हीकल्स की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से कम की है। अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है। इसके बावजूद देश में EV की संख्या कम है। हालांकि, EV की इंटरनेशनल सेल्स में कमी का ट्रेंड भारत में नहीं दिख रहा है। पिछले वर्ष जनवरी से नवंबर के बीच देश में EV की सेल्स लगभग 30 प्रतिशत बढ़ी है। EV को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से भी उपाय किए जा रहे हैं। क्रेटा इलेक्ट्रिक के डिजाइन में बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad 5 Pro हुआ लॉन्च, 13,380mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo Y6t हुआ लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. कान के बाहर फिट होंगे ये ईयरबड्स! AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Clip 2
  4. Oppo Find X9s Pro फोन आया 200MP कैमरा और 7025mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
  8. Vivo Y600 Pro में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, 4 कलर्स के ऑप्शन
  9. Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹799 प्लान हुआ बंद, ₹859 पैक की कीमत बढ़ी
  10. Redmi का बजट टैबलेट लॉन्च: 7600mAh बैटरी, Dolby Atmos साउंड और 9.7 इंच 2K डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »