Oppo Pad 5 Pro हुआ लॉन्च, 13,380mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Oppo Pad Mini में 8.8 इंच (2,520 x 1,680 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट, 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है

Oppo Pad 5 Pro हुआ लॉन्च, 13,380mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Oppo

इस टैबलेट के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • Oppo Pad 5 Pro में 13.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 है
  • Oppo Pad 5 Pro में 13,380 mAh की बैटरी दी गई है
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Oppo ने मंगलवार को दो नए टैबलेट लॉन्च किए हैं। Oppo Pad 5 Pro और Oppo Pad Mini में Qualcomm के Snapdragon 8 सीरीज के चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इन टैबलेट को चीन में लॉन्च किया गया है और इनकी बिक्री अगले सप्ताह से शुरू की जाएगी। 

Oppo Pad 5 Pro और Oppo Pad Mini के प्राइसेज

इस सीरीज के Oppo Pad 5 Pro के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,299 (लगभग 59,000 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 4,499 (लगभग 61,700 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 4,999 (लगभग 68,600 रुपये) और 16 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का (लगभग 75,400 रुपये) का है। इस टैबलेट को Dawn Gold, Monet Purple और Mocha Brown कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Oppo Pad Mini के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 3,699 (लगभग 50,700 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 3,999 (लगभग 54,800 रुपये) और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 4,499 (लगभग 61,700 रुपये) का है। इस टैबलेट को Space Gray, Mint Green और Monet Purple कलर्स में लाया गया है। 

Oppo Pad 5 Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस टैबलेट में 13.2 इंच 3.4K (3,392 x 2,400 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 540 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Adreno 840 GPU दिया गया है। Oppo Pad 5 Pro में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। Oppo Pad 5 Pro में 13,380 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास, एक्सेलरोमीटर और गायरोस्कोप दिया गया है। इस टैबलेट का साइज 289.71 x 209.76 x 5.94 mm और भार लगभग 672 ग्राम का है। 

Oppo Pad Mini के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस टैबलेट में 8.8 इंच (2,520 x 1,680 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट, 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। इस टैबलेट में Oppo Pad 5 Pro के समान कैमरा हैं। Oppo Pad Mini में 8,000 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »