Vivo Y6t में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। यह Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है
Photo Credit: Vivo
यह Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo ने मंगलवार को Vivo Y6t को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। Vivo Y6t में 6,500 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Vivo Y6t में 6.74 इंच HD LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है।
Vivo Y6t का प्राइस
चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,699 (लगभग 23,400 रुपये), 8 GB + 128 GB और 6 GB+256 GB दोनों वेरिएंट्स का CNY 1,899 (लगभग 26,000 रुपये) का है। Vivo Y6t को Flowing Clouds White, Sunset Blue और Twilight Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन के लिए चीन में Vivo की वेबसाइट के जरिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है।
Vivo Y6t के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD LCD (1,600 × 720 पिक्सल्स) स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 20:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ है। Vivo Y6t में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। यह Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में f/2.2 अपार्चर और ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के दोनों कैमरा 1,080 p तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, GPS, 3.5 mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, ई-कम्पास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। Vivo Y6t की 6,500 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग और OTG रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 167.40 × 77.10 × 8.39 mm और भार लगभग 209 ग्राम का है। भारत में मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में Vivo ने 21 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान हासिल किया है। Vivo को नई V सीरीज के स्मार्टफोन्स की मिड-प्रीमियम सेगमेंट में डिमांड बढ़ने और रिटेल मौजूदगी बढ़ाने का फायदा मिला है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज