Vivo Y600 Pro में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, 4 कलर्स के ऑप्शन

Vivo Y600 Pro में 10,200 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है

Vivo Y600 Pro में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, 4 कलर्स के ऑप्शन

इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Vivo Y600 Pro में 10,200 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है
  • इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है
विज्ञापन

स्मार्टफोन्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Vivo Y600 Pro के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर भी लिस्टिंग हुई है। Vivo Y600 Pro में MediaTek Dimensity 7000 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,200 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल SIM के लिए सपोर्ट हो सकता है। 

चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2561A के साथ लिस्टिंग हुई है। Vivo Y600 Pro में 6.83 इंच (1,260 x 2,800 पिक्सल्स) डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट हो सकता है। इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को जल्द चीन में लॉन्च किया जा सकता है। 

Vivo Y600 Pro में 10,200 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन को चार कलर्स - Floating Gold, Starry Purple, Vast Blue और Moon Black में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। Vivo Y600 Pro को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 256 GB, 8 GB + 512 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। 

हाल ही में इस स्मार्टफोन की चीन की 3C वेबसाइट पर मॉडल नंबर - V2561A के साथ लिस्टिंग हुई थी। Vivo Y600 Pro में डुअल SIM के लिए सपोर्ट हो सकता है। इसमें लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और ग्रेविटी सेंसर दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प मिल सकते हैं। भारत में इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स के मार्केट में Vivo ने 21 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान हासिल किया है। Vivo को नई V सीरीज के स्मार्टफोन्स की मिड-प्रीमियम सेगमेंट में डिमांड बढ़ने और रिटेल मौजूदगी बढ़ाने का फायदा मिला है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »