नई EQS की WLTP रेंज लगभग 926 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। यह सबसे अधिक रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है। नई EQS में अपग्रेडेड डिजिटल लाइट सेटअप से इल्युमिनेशन में सुधार होता है
इसमें रियर एक्सल पर टू-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है
इंटरनेशनल लग्जरी कार मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Mercedes Benz ने अपनी इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन पेश किया है। नई EQS की WLTP रेंज लगभग 926 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। यह सबसे अधिक रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, EQS के अपडेटेड वर्जन में नई 800V टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बैटरी की एफिशिएंसी और रेंज में बढ़ोतरी होती है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में 122 kWh तक के बैटरी पैक दिए गए हैं। यह 350 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इससे सिर्फ 10 मिनटों की चार्जिंग में लगभग 320 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। नई EQS में रियर एक्सल पर टू-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इससे लो-स्पीड एक्सेलरेशन और हाई-स्पीड एफिशिएंसी दोनों में सुधार होता है।
इस इलेक्ट्रिक सेडान का डिजाइन भी पहले से बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। इसमें बड़ी फॉक्स ग्रिल और मजबूत दिखने वाला बोनेट है। इसके साथ इंटीग्रेटेड मर्सिडीज स्टार के साथ नए DRLs से इसे प्रीमियम लुक मिलता है। नई EQS में अपग्रेडेड डिजिटल लाइट सेटअप से इल्युमिनेशन में सुधार होता है और पावर की खपत लगभग 50 प्रतिशत कम होती है। पिछले वर्ष मर्सिडीज ने इलेक्ट्रिक SUV GLC EV को लॉन्च किया था। इसमें कंपनी की EQ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह BMW की iX3 को टक्कर देगी। इसका डिजाइन कंपनी की अन्य SUVs से अलग है। इसे दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
मर्सिडीज के लिए GLC सबसे लोकप्रिय मॉडल्स में शामिल है। इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दी गई है। यह दो वेरिएंट्स - रियर-व्हील ड्राइव GLC 300+ और ऑल-व्हील ड्राइव GLC 400 4Matic में उपलब्ध है। इसके RWD वेरिएंट की सिंगल मोटर 374 hp और ऑल-व्हील ड्राइव की डुअल-मोटर 489 hp की पावर देगी। इन दोनों वेरिएंट्स में 94 kWh की बैटरी 330 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। GLC EV के केबिन में 39.1 इंच की MBUX Hyperscreen है। यह मर्सिडीज के किसी व्हीकल में इंस्टॉल की गई सबसे बड़ी स्क्रीन है। इसमें ड्राइवर के डिस्प्ले के साथ पूरा डैशबोर्ड, टचस्क्रीन और पैसेंजर स्क्रीन सिंगल यूनिट में है। इसके साथ ही कंपनी ने स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल के लिए फिजिकल बटनों और नॉब्स को दोबारा पेश किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज