Oppo Find X9s Pro चीन में लॉन्च हुआ है, जिसमें 200MP कैमरा और 7025mAh बैटरी दी गई है।
Photo Credit: Oppo
Oppo ने चीन में आयोजित अपने अप्रैल 2026 इवेंट में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9s Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन हाई-एंड परफॉर्मेंस, कैमरा और डिस्प्ले एक्सपीरियंस पर फोकस करता है। इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट और 200MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इसके साथ ही Find X9 Ultra, Oppo Watch X3, Oppo Enco Clip 2 और Oppo Pad 5 Pro टैबलेट को भी लॉन्च किया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो Oppo Find X9s Pro में 6.32 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 300Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। बैटरी के लिए इसमें 7,025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर चलता है। इसके साथ Arm Mali MC12 GPU, 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें Hasselblad ट्यूनिंग के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का टेलीफोटो पेरिस्कोप लेंस (120x डिजिटल जूम), 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और Danxia कलर सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है और यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth, NFC, USB Type-C और कई सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम्स का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Oppo Find X9s Pro की शुरुआती कीमत 5,299 युआन (करीब 73,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसके 12GB + 512GB और 16GB + 512GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 5,699 युआन (करीब 78,000 रुपये) और 5,999 युआन (करीब 82,000 रुपये) है। वहीं टॉप वेरिएंट 16GB + 1TB स्टोरेज के साथ 6,999 युआन (करीब 96,000 रुपये) में आता है।
Oppo Find X9s Pro फोन 24 अप्रैल से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और Energetic Orange, Free White, Native Titanium और Riding the Wind कलर ऑप्शन्स में आएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक