• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत के EV मार्केट में Hyundai की 2 अरब डॉलर से ज्यादा के इनवेस्टमेंट की तैयारी

भारत के EV मार्केट में Hyundai की 2 अरब डॉलर से ज्यादा के इनवेस्टमेंट की तैयारी

देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में Maruti Suzuki के बाद Hyundai का दूसरा स्थान है। EV के सेगमेंट में Tata Motors और Mahindra & Mahindra ने काफी इनवेस्टमेंट किया है

भारत के EV मार्केट में Hyundai की 2 अरब डॉलर से ज्यादा के इनवेस्टमेंट की तैयारी

कंपनी के शेयर्स की सितंबर में लिस्टिंग हो सकती है

ख़ास बातें
  • ऑटोमोबाइल मार्केट में Maruti Suzuki के बाद Hyundai का दूसरा स्थान है
  • EV के सेगमेंट में Tata Motors और Mahindra ने काफी इनवेस्टमेंट किया है
  • ह्यंडई की योजना EV के कंपोनेंट्स के लिए लोकल सप्लाई चेन बनाने की भी है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai ने बड़ा इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। देश में कंपनी की यूनिट 3.5 अरब डॉलर का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) भी ला रही है। ह्यंडई के शेयर्स की सितंबर में लिस्टिंग हो सकती है। 

देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में Maruti Suzuki के बाद Hyundai का दूसरा स्थान है। EV के सेगमेंट में Tata Motors और Mahindra & Mahindra ने काफी इनवेस्टमेंट किया है। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, ह्यंडई ने इस मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए लगभग 2.4 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। कंपनी की अगले वर्ष अपना दूसरा प्लांट भी शुरू करने की तैयारी है। इससे ह्यंडई को EV और अन्य व्हीकल्स की डिमांड को पूरा करने में सहायता मिलेगी। 

कंपनी की बड़ी संख्या में बिकने वाली SUV Creta का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले ह्युंडई ने देश में अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल Kona को बंद कर दिया है। ह्युंडई ने अपनी वेबसाइट से Kona Electric को हटा दिया है। इसे लॉन्च के बाद से अपडेट नहीं किया गया था। इसकी सेल्स भी कमजोर थी और इसका बड़ा कारण इसका पुराना डिजाइन था। कंपनी ने बताया है कि वह अगले वर्ष की शुरुआत में अपना नया इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करेगी। यह क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। ह्यंडई की देश में चार EV लॉन्च करने की योजना है। हाल ही में Creta की सेल्स 10 लाख यूनिट्स को पार कर गई थी। देश में कंपनी की इस पहली SUV को लगभग नौ वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। इस सेगमेंट में बहुत से मॉडल लॉन्च होने के बावजूद क्रेटा को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

ह्यंडई की योजना EV के महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स  के लिए लोकल सप्लाई चेन बनाने की भी है। दक्षिण कोरिया के Hyundai Motor Group में Hyundai Motor और Kia शामिल हैं। ह्यंडई और Kia का टारगेट 2026 या 2027 में हाइब्रिड SUV लॉन्च करने का है। पिछले महीने कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास IPO के लिए दस्तावेज जमा किए थे। कंपनी ने बताया था कि इसमें 17.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जाएगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »