• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Hyundai की भारत में डीलरशिप्स पर लगेंगे फास्ट EV चार्जर, कंपनी की Shell के साथ पार्टनरशिप

Hyundai की भारत में डीलरशिप्स पर लगेंगे फास्ट EV चार्जर, कंपनी की Shell के साथ पार्टनरशिप

ह्युंडई ने बताया कि इस पार्टनरशिप का उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाना है

Hyundai की भारत में डीलरशिप्स पर लगेंगे फास्ट EV चार्जर, कंपनी की Shell के साथ पार्टनरशिप

कंपनी के पास 45 शहरों में 72 इलेक्ट्रिक व्हीकल के डीलर्स हैं

ख़ास बातें
  • पिछले महीने ह्युंडई ने देश में Ioniq 5 EV की डिलीवरी शुरू की थी
  • इस इलेक्ट्रिक कार को इस वर्ष ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया गया था
  • Ioniq 5 EV अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग के साथ आती है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Hyundai Motor ने देश भर में अपनी 36 डीलरशिप्स पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के फास्ट चार्जर लगाने के लिए Shell के साथ टाई-अप किया है। ह्युंडई ने बताया कि इस पार्टनरशिप का उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाना है। 

ह्युंडई की देश में यूनिट के MD और CEO, Unsoo Kim ने कहा, "इस तरह की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीदारी बढ़ सकती है और यह कार्बन इमिशन घटाने के लक्ष्य को पूरा करने में मदद देगी।" कंपनी के पास 45 शहरों में 72 इलेक्ट्रिक व्हीकल के डीलर्स हैं। Shell की देश में यूनिट के डायरेक्टर, Sanjay Varkey का कहना था कि ह्युंडई के साथ पार्टनरशिप से देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होगा। इससे कस्टमर्स को एक आसान, सुरक्षित और विश्वसनीय चार्जिंग एक्सपीरिएंस मिलेगा। 

पिछले महीने ह्युंडई ने देश में Ioniq 5 EV की डिलीवरी शुरू की थी। कंपनी की इस इलेक्ट्रिक कार को इस वर्ष ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया गया था। Ioniq 5 EV की देश में असेंबलिंग की जा रही है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि वह इस वर्ष इसकी केवल 500 यूनिट्स बेचेगी। Ioniq 5 EV का प्राइस 44.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस Kia EV6 के लगभग समान हैं। इसकी लंबाई 4,635 mm, चौड़ाई 1,890 mm और ऊंचाई 1,625 mm की है। इस EV को तीन कलर्स - ग्रैविटी गोल्ड मैट, ऑप्टिक व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक पर्ल में उपलब्ध कराया गया है। 

Ioniq 5 EV अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग के साथ आती है और इसे केवल 18 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें चार्जिंग स्टेशंस पर प्रतीक्षा को कम करने के लिए 400V और 800V के साथ मल्टी-चार्जिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 12.3 इंच टचस्क्रीन मेन डिस्प्ले है और 12.3 इंच का ही ड्राइवर के लिए डिस्प्ले वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा के साथ है। इस EV का मुकाबला Kia EV6 और Volvo XC40 से होगा। इस इलेक्ट्रिक कार का पावरट्रेन 301bhp की पावर जेनरेट कर सकता है। इस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया था कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »