• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Hero, Okinawa सहित 7 इलेक्ट्रिक ट व्हीलर कंपनियों पर सब्सिडी में गड़बड़ी का आरोप 

Hero, Okinawa सहित 7 इलेक्ट्रिक ट-व्हीलर कंपनियों पर सब्सिडी में गड़बड़ी का आरोप 

इन कंपनियों को सरकार ने 469 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा है। यह रकम इंसेंटिव के तौर दी गई थी

Hero, Okinawa सहित 7 इलेक्ट्रिक ट-व्हीलर कंपनियों पर सब्सिडी में गड़बड़ी का आरोप 

इन कंपनियों को सरकार ने 469 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा है

ख़ास बातें
  • इन कंपनियों को नोटिस भेजे गए हैं
  • इनमें से केवल Revolt Motors ने इंसेंटिव कौ लौटाने की पेशकश की है
  • इस सेगमेंट में Ola Electric सबसे बड़ी कंपनी है
विज्ञापन
इंसेंटिव का क्लेम करने और फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FAME) II स्कीम के नॉर्म्स का पालन नहीं करने की वजह से केंद्र सरकार सात इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर्स के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। इन कंपनियों को सरकार ने 469 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा है। यह रकम इंसेंटिव के तौर दी गई थी।  

इन कंपनियों में Hero Electric, Okinawa Autotech, Ampere EV, Revolt Motors, Benling India, Amo Mobility और Lohia Auto शामिल हैं। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि इन कंपनियों को नोटिस भेजे गए हैं। इनमें से केवल Revolt Motors ने इंसेंटिव कौ लौटाने की पेशकश की है। इस अधिकारी ने बताया कि इसके लिए समयसीमा लगभग समाप्त हो गई है और सरकार अगले सप्ताह कोई फैसला कर सकती है। उनका कहना था, "हम कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।" हेवी इंडस्ट्रीज मिनिस्ट्री की जांच में पता चला था कि इन कंपनियों ने नॉर्म्स का उल्लंघन कर FAME II स्कीम के तहत इंसेंटिव लिए थे। 

इस स्कीम के नॉर्म्स के तहत, देश में बने कंपोनेंट्स के इस्तेमाल से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने पर इंसेंटिव की अनुमति थी। मिनिस्ट्री की जांच में पाया गया था कि इन सात कंपनियों ने इम्पोर्टेड कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया था। इन कंपनियों के खिलाफ अज्ञात ईमेल में आरोप लगाया गया था ये फेज्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लान (PMP) रूल्स का पालन किए बिना सब्सिडी ले रही हैं।। हाल ही में सरकार ने सरकार ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए FAME 2 सब्सिडी में कमी करने का फैसला किया था। इसके बाद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के प्राइसेज बढ़ गए थे। 

FAME 2 स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए सब्सिडी को 15,000 रुपये प्रति kWh से घटाकर 10,000 रुपये प्रति kWh किया गया है। इसके अलावा संशोधित FAME 2 स्कीम में अधिकतम सब्सिडी को इसके लिए पात्र इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के एक्स-फैक्टरी प्राइस के 15 प्रतिशत पर सीमित किया गया है। देश में पिछले फाइनेंशियल ईयर में 7,79,000 हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई थी, जिनके लिए FAME 2 सब्सिडी दी गई थी। इस सेगमेंट में Ola Electric सबसे बड़ी कंपनी है। इसका मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 40 प्रतिशत का हो गया है। इस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे में बताया गया था कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर वार्षिक एक करोड़ यूनिट्स का हो सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »