• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Hero Electric का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले सप्ताह होगा लॉन्च, कंपनी ने दिखाया टीजर

Hero Electric का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले सप्ताह होगा लॉन्च, कंपनी ने दिखाया टीजर

नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero Optima जैसा लग रहा है, जो कंपनी का सबसे अधिक बिकने वाला प्रोडक्ट रहा है

Hero Electric का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले सप्ताह होगा लॉन्च, कंपनी ने दिखाया टीजर

यह Hero Optima जैसा लग रहा है, जो कंपनी का सबसे अधिक बिकने वाला प्रोडक्ट रहा है

ख़ास बातें
  • हीरो इलेक्ट्रिक ने इसके कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ आने का संकेत दिया है
  • कंपनी ने फरवरी में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 5,861 यूनिट्स बेची थी
  • पिछले वर्ष कंपनी की फरवरी में बिक्री 6,393 यूनिट्स की थी
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero Electric का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 15 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने रविवार को इसका टीजर जारी किया है। यह Hero Optima जैसा लग रहा है, जो कंपनी का सबसे अधिक बिकने वाला प्रोडक्ट रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह एक नया मॉडल होगा या हीरो ऑप्टिमा का अपडेट वाला वर्जन लाने की तैयारी है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट में एक LED हेडलैम्प है, जबकि इसके मध्य में LED टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ अलॉय व्हील, थिक ग्रैब रेल और ब्लू कलर को देखा जा सकता है। हीरो इलेक्ट्रिक ने अपने ट्वीट में इसके कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ आने का संकेत दिया है। हालांकि, इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने ट्वीट में लिखा है, "इंटेलिजेंट और सस्टेनेबल मोबिलिटी का नया दौर शुरू होने वाला है।" हीरो इलेक्ट्रिक ने फरवरी में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 5,861 यूनिट्स बेची थी। यह पिछले वर्ष के समान महीने में कंपनी की बिक्री से कम है। पिछले वर्ष कंपनी की फरवरी में बिक्री 6,393 यूनिट्स की थी। 

हीरो इलेक्ट्रिक की बिक्री में गिरावट का बड़ा कारण केंद्र सरकार की ओर से FAME-II सब्सिडी का वापस लेना हो सकता है। कंपनी के खिलाफ सब्सिडी के लिए गड़बड़ी की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई थी। पिछले वर्ष हीरो इलेक्ट्रिक ने राजस्थान सरकार के साथ मेगा इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए एग्रीमेंट किया था। इस प्लांट पर 1,200 करोड़ रुपये से अधिक का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। इसकी वार्षिक प्रोडक्शन कैपेसिटी 20 लाख यूनिट्स से अधिक होगी। यह प्लांट सलारपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 170 एकड़ में होगा। इसमें प्रोडक्शन इस वर्ष के अंत में शुरू होने का अनुमान है। इस प्लांट में मॉडर्न इक्विपमेंट और रोबोटिक्स जैसी नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें सोलर एनर्जी जैसे रिन्यूएबल एनर्जी रिसोर्सेज पर भी जोर दिया जाएगा। 

कंपनी ने कहा था, "हम पॉल्यूशन मुक्त मोबिलिटी के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहे हैं। हमें राजस्थान में नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की घोषणा कर खुशी है। इसके लिए हम राजस्थान सरकार को उनकी मदद के लिए धन्यवाद देते हैं। यह कंपनी का तीसरा ग्रीनफील्ड प्लांट होगा।" Hero Electric ने बताया था कि इस प्लांट से बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा।   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »