• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Mahindra की XEV 9E और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs को जोरदार रिस्पॉन्स, 30,000 से ज्यादा बुकिंग्स

Mahindra की XEV 9E और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs को जोरदार रिस्पॉन्स, 30,000 से ज्यादा बुकिंग्स

XEV 9E और BE 6 को कंपनी ने अपनी डीलरशिप्स पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। SUV के मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बड़ी हिस्सेदारी है

Mahindra की XEV 9E और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs को जोरदार रिस्पॉन्स, 30,000 से ज्यादा बुकिंग्स

कंपनी को पहले दिन मिली बुकिंग में XEV 9E की हिस्सेदारी 56 प्रतिशत की है

ख़ास बातें
  • इन इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी अगले महीने से होगी
  • XEV 9E और BE 6 को कंपनी ने अपनी डीलरशिप्स पर पहुंचाना शुरू कर दिया है
  • SUV के मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बड़ी हिस्सेदारी है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra को XEV 9E और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs के लिए कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी को XEV 9E और BE 6 की शुरुआती दिन पर 30,179 बुकिंग्स मिली हैं। पिछले वर्ष देश में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री लगभग एक लाख यूनिट्स की थी। 

इन इलेक्ट्रिक SUVs के लिए बुकिंग कंपनी की डीलरशिप्स और इसकी वेबसाइट पर कराई जा सकती है। कंपनी को पहले दिन मिली बुकिंग्स में XEV 9E की हिस्सेदारी 56 प्रतिशत और BE 6 की 44 प्रतिशत की है। पिछले वर्ष पेश की गई XEV 9E और BE 6 की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के महाराष्ट्र में चाकन के प्लांट में की जा रही है। इन इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी अगले महीने से होगी। 

XEV 9E और BE 6 को कंपनी ने अपनी डीलरशिप्स पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। SUV के मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट में Tata Motors का पहला रैंक है। कंपनी ने BE 6 को पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। BE 6 के प्राइसेज लगभग 18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हैं। XEV 9e के चार वेरिएंट्स हैं। इसके प्राइसेज लगभग 21.90 लाख रुपये और 30.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। 

हालांकि, इन इलेक्ट्रिक SUVs के लिए AC वॉल बॉक्स चार्जर का प्राइस चुकाना होगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 7.7 kW AC चार्जर का लगभग 50,000 रुपये और 11.2 kW के चार्जर के लिए लगभग 75,000 रुपये का प्राइस तय किया है। XEV 9e और BE 6 को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव-स्टार रेटिंग मिली है। कंपनी का दावा है कि BE 6 के 59 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 535 किलोमीटर और 79 kWh की लगभग 682 किलोमीटर की है। XEV 9e के 59 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 542 किलोमीटर और 79 kWh वाले बैटरी वेरिएंट की लगभग 656 किलोमीटर की है। पिछले वर्ष के अंत में कंपनी ने BE 6e का नाम अस्थायी तौर पर बदलकर 'BE 6' करने का फैसला किया था। IndiGo एयरलाइन को ऑपरेट करने वाली InterGlobe Aviation ने '6e' ट्रेडमार्क को अपना बताया था और दिल्ली हाई कोर्ट में कंपनी के खिलाफ याचिका दायर की थी। InterGlobe Aviation ने इस याचिका में कहा था कि पिछले 18 वर्षों से '6E' उसकी पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा और रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »