दुनिया में इलेक्ट्रिक बसों वाला तीसरा सबसे बड़ा शहर बना दिल्ली

दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक बसों में से 300 को क्लस्टर बसों और बाकी को दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के तहत चलाया जाएगा

दुनिया में इलेक्ट्रिक बसों वाला तीसरा सबसे बड़ा शहर बना दिल्ली

देश में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में हैं

ख़ास बातें
  • दिल्ली में लगभग 1,650 इलेक्ट्रिक बसें हैं
  • इन बसों में GPS, CCTV और पैनिक बटन जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं
  • केंद्र सरकार की FAME-II स्कीम के तहत इन बसों को उपलब्ध कराया गया है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में राजधानी में एनवायरमेंट के अनुकूल ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ाया गया है। इसी कड़ी में दिल्ली में और 350 इलेक्ट्रिक बसों को जोड़ा गया है। इसके साथ दिल्ली में लगभग 1,650 इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं। देश में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में हैं। दुनिया में यह इलेक्ट्रिक बसों में तीसरा सबसे बड़ा शहर बन गया है। 

दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक बसों में से 300 को क्लस्टर बसों और बाकी को दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के तहत चलाया जाएगा। इन लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई JBM ने की है। इनकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 250 किलोमीटर की है। इन बसों में GPS, CCTV और पैनिक बटन जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। केंद्र सरकार की FAME-II स्कीम के तहत इन बसों को उपलब्ध कराया गया है। इस बारे में दिल्ली के उप राज्यपाल,  V K Saxena ने कहा, "दिल्ली में पॉल्यूशन पर नियंत्रण करने में ये इलेक्ट्रिक बसें महत्वपूर्ण होंगी। हमारी कोशिश CNG बसों को इलेक्ट्रिक बसों के साथ बदलने की है।" 

पिछले चार वर्षों में दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों ने लगभग 5.8 करोड़ किलोमीटर की यात्रा की है। इससे लगभग 47,000 टन कार्बन डाइऑक्साइड को घटाने में मदद हुई है। दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन में इस्तेमाल होने वाली बसों में इनकी हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से कुछ अधिक की है। पिछले वर्ष मुंबई में इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस की सर्विस शुरू की गई थी। इस बस को मुंबई में सार्वजनिक परिवहन निगम या BEST के बेड़े में शामिल किया गया है। ये बसें मुंबई में उन उप नगरीय रूट्स चलेगी जहां डीजल से चलने वाली डबल डेकर बसें इस्तेमाल होती हैं। 

इस बस में कंडक्टर नहीं होगा। इसमें डिजिटल टिकटिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। किराया चुकाने के लिए यात्री Chill कहे जाने वाले एक ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। किराए का भुगतान करने पर यात्रियों को उनके स्मार्टफोन पर रसीद मिलेगी और वे स्मार्ट कार्ड के इस्तेमाल से अपनी टिकट भी ले सकते हैं। इन बसों की सप्लाई ऑटोमोबाइल कंपनी Ashok Leyland की सब्सिडियरी Switch Mobility कर रही है। ये बसें दक्षिण मुंबई और उप नगरों में डबल डेकर बस रूट्स पर चलाई जाएंगी। इन बसों में डिजिटल टिकटिंग, CCTV कैमरा और इमरजेंसी की स्थिति के लिए पैनिक बटन जैसी सुविधाएं हैं। Switch Mobility की इस इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस EiV 22 के बैटरी पैक की कैपेसिटी 231 kWh की है और इसमें लिक्विड कूलिंग का इस्तेमाल होता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »