BYD की इलेक्ट्रिक SUV Atto 3 को भारत में मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 700 यूनिट्स की डिलीवरी

कंपनी का कहना है कि इसे कस्टमर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इसकी पहले महीने में बुकिंग 2,000 यूनिट्स को पार कर गई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 मार्च 2023 16:34 IST
ख़ास बातें
  • इसकी पहले महीने में बुकिंग 2,000 यूनिट्स को पार कर गई थी
  • देश में Atto 3 का मुकाबला Hyundai Kona और MG ZS EV से है
  • इसका प्राइस 34 लाख रुपये से कुछ अधिक का है

Atto 3 की बैटरी को लगभग 50 मिनटों में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है

चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी BYD ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Atto 3 के लॉन्च के दो महीनों में इसकी 700 यूनिट्स की डिलीवरी की है। कंपनी का कहना है कि इसे कस्टमर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इसकी पहले महीने में बुकिंग 2,000 यूनिट्स को पार कर गई थी। 

देश में  Atto 3 का मुकाबला Hyundai Kona और MG ZS EV से है। BYD ने इससे पहले देश में तीन रो वाली इलेक्ट्रिक MPV e6 को लॉन्च किया था। कंपनी ने बताया था कि उसने जनवरी में Atto 3 की 340 यूनिट्स कस्टमर्स को सौंपी थी। इस वर्ष की शुरुआत में ऑटो एक्सपो के दौरान BYD ने Atto 3 का स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया था। इसका प्राइस 34 लाख रुपये से कुछ अधिक का है। कंपनी ने बताया कि उसने फरवरी तक Atto 3 की 700 से अधिक यूनिट्स कस्टमर्स को सौंपी हैं। इसके लॉन्च के केवल दो महीने में कस्टमर्स से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

दुनिया भर में BYD के लिए Atto 3 सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है। कंपनी ने इसके विभिन्न देशों में लॉन्च के केवल 11 महीनों में 2.5 लाख यूनिट्स से अधिक बेची हैं। जनवरी में दुनिया भर में इसकी 23,230 से अधिक यूनिट्स बिकी थी। BYD ने इस इलेक्ट्रिक SUV में ब्लेड-टाइप बैटरी का इस्तेमाल किया है। इसकी बैटरी कैपेसिटी 60.48 kWh की है। इसकी  रेंज 521 किलोमीटर है। 

Atto 3 की बैटरी को लगभग 50 मिनटों में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह केवल 7.3 सेकेंड में ही 0-100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसमें Advanced Driver Aids System दिया गया है। Atto 3 में सेफ्टी के लिए सात एयरबैग्स हैं। इसमें पैनोरैमिक सनरूफ और रोटेट किया जा सकने वाला 12.8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है। ऑटो एक्सपो में कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान कार Seal को पेश किया था। इसे साल की चौथी तिमाही में देश में लॉन्च किए जाने की योजना है। BYD ने Seal इलेक्ट्रिक कार के सिंगल चार्ज में 700 km की रेंज का दावा किया है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में ऑल-व्हील-ड्राइव मिलेगा। यह ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बेस्ड है। कंपनी की CTB तकनीक का इस्तेमाल करने वाली पहली कार है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा Xiaomi का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  2. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  3. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  4. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  5. iQOO Z11 Lite हो रहा 23 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  6. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  7. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  8. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  9. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
  10. Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.