Delivery

Delivery - ख़बरें

  • Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
    Zomato ने ग्राहकों के लिए Limitless Delivery नाम की नई सर्विस लॉन्च की है। इसकी मदद से यूजर्स अब अपने शहर में 40 किलोमीटर तक दूर मौजूद रेस्टोरेंट से भी खाना ऑर्डर कर सकेंगे। कंपनी ने फिलहाल इस सुविधा को दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद में शुरू किया है। इस फीचर के जरिए ग्राहक अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से खाना मंगा सकेंगे, जो पहले दूरी की वजह से उनके डिलीवरी एड्रेस पर उपलब्ध नहीं होते थे। इसके लिए अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
  • साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
    Spiny 2 एक ऐसा E-Bike Conversion Kit है, जो सामान्य साइकिल को इलेक्ट्रिक असिस्ट वाली साइकिल में बदल सकता है। इसमें मोटर और बैटरी को एक कॉम्पैक्ट यूनिट में रखा गया है, जिसे शुरुआती इंस्टॉलेशन के बाद कंपनी के मुताबिक करीब 3 सेकंड में लगाया या हटाया जा सकता है। इसमें 266Wh की बैटरी और 250W की नॉमिनल मोटर मिलती है, जबकि अमेरिकी वर्जन में पीक पावर 750W तक है। कंपनी का दावा है कि इससे 90 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 350 डॉलर बताई गई है और डिलीवरी अप्रैल 2027 से शुरू होने का अनुमान है।
  • Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
    Zomato, Swiggy ही नहीं, Jio भी यूजर्स के लिए फूड डिलीवरी कर रही है! JioMeals पर यूजर्स को खाना ऑर्डर करने में कहीं ज्यादा सहूलियत मिलती है। इसमें यूजर अपनी डिश में पसंद की कस्टमाइजेशन कर सकते हैं। रेस्टोरेंट के रेट में ही खाना आता है, और उसकी रियल टाइम ट्रैकिंग भी होती है।
  • Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
    Zomato फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने कैश ऑन डिलीवरी (CoD) से ऑर्डर करने वाले ग्राहकों से एक्स्ट्रा चार्ज लेना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि यह चार्ज कम से कम 5 रुपए है, और अधिक से अधिक 35 रुपये तक भी वसूला जा रहा है। नया चार्ज ऐप के बिल में 'पे ऑन डिलीवरी फीस' के नाम से अलग से जुड़ा हुआ आपको नजर आएगा।
  • Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
    Amazon के कुछ पैकेज में छेड़छाड़ का पता लगाने के लिए heat-sensitive security indicator का इस्तेमाल किया जाता है। पैकेज पर लगा Pink या Red Dot वाला निशान असामान्य गर्मी या सील के साथ छेड़छाड़ का संकेत दे सकता है। इस तरह के लेबल में thermochromic material का इस्तेमाल किया जाता है, जो गर्मी के संपर्क में आने पर रंग बदल सकता है। डिलीवरी लेते समय अगर सिक्योरिटी इंडिकेटर पर Pink या Red Dot दिखाई दे तो पैकेज को तुरंत स्वीकार करने के बजाय मामले की जांच कराना बेहतर है। हालांकि, यह निशान अकेले इस बात का 100 फीसदी सबूत नहीं है कि पैकेज खोला गया था।
  • अब हवा में उड़कर होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने की Zipline से साझेदारी
    फूड की डिलीवरी आसमान से होने वाली है। जी हां Uber Eats डिलीवरी के लिए नया तरीका अपनाने जा रहा है, जिसमें ट्रैफिक जाम में फंसने का झंझट नहीं रहेगा और खाना हवा में उड़कर लोगों तक पहुंच जाएगा। कंपनी के इसके लिए ड्रोन डिलीवरी स्टार्टअप Zipline के साथ हाल मिलाया है। Uber का मानना ​​है कि Zipline के ड्रोन्स के जरिए Uber Eats के ऑर्डर 5-10 मिनट में डिलीवर हो सकते हैं।
  • Swiggy-Zomato की टेंशन बढ़ाएगा Flipkart! कुछ हफ्तों में शुरू होगी फूड डिलीवरी सर्विस
    Flipkart जल्द भारत के ऑनलाइन फूड डिलीवरी बाजार में एंट्री करने जा रहा है। कंपनी के Group CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने पुष्टि की है कि नई Food Delivery Service अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च होगी। शुरुआत में इसे सीमित यूजर्स और शहरों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके बाद फीडबैक के आधार पर इसका विस्तार होगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह सर्विस Flipkart ऐप और अलग ऐप दोनों पर उपलब्ध होगी तथा ONDC से भी जुड़ सकती है। Flipkart की एंट्री से पहले ही Rapido और Swiggy नई सर्विस लॉन्च कर चुके हैं, जिससे फूड डिलीवरी मार्केट में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है।
  • Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
    Amazon ने भारत में अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस Amazon Now को 300 से ज्यादा शहरों तक विस्तार देने की योजना का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, Amazon Now उसके इतिहास का सबसे तेजी से बढ़ने वाला ई-कॉमर्स बिजनेस यूनिट बन गया है और इसके ऑर्डर हर तिमाही में दोगुने हो रहे हैं। इस विस्तार के लिए Amazon माइक्रो-फुलफिलमेंट और अर्बन फुलफिलमेंट सेंटर्स का नेटवर्क बढ़ाएगी। फिलहाल यह सर्विस 15 शहरों में उपलब्ध है और करीब 5 करोड़ ग्राहकों तक पहुंच रखती है। कंपनी ने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए Sammaan नाम का नया वेलफेयर प्रोग्राम भी लॉन्च किया है।
  • 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
    BenQ ने भारत में नया MOBIUZ EX321UZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च कर दिया है। यह 31.5 इंच का 4K QD-OLED मॉनिटर है, जिसमें 240Hz रिफ्रेश रेट और 0.03ms रिस्पॉन्स टाइम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक मॉनिटर AAA और ओपन-वर्ल्ड गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें AMD FreeSync Premium Pro, AI आधारित Smart Game Art टेक्नोलॉजी और 99% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट मिलता है। मॉनिटर में DisplayPort 2.1a, HDMI 2.1 और 90W Power Delivery वाला USB-C पोर्ट भी दिया गया है। BenQ MOBIUZ EX321UZ की भारत में कीमत 1,28,998 रुपये रखी गई है।
  • बिना इंटरनेट TV पर कास्ट करें लैपटॉप-टैबलेट, Portronics ने लॉन्च किया नया वायरलेस गैजेट
    Portronics ने भारत में अपना नया Sky Cast Type-C to HDMI स्क्रीन कास्ट डिवाइस लॉन्च किया है, जो बिना WiFi या ऐप के 4K@50Hz तक स्क्रीन कास्टिंग सपोर्ट करता है। यह डिवाइस ट्रांसमीटर और रिसीवर के जरिए काम करता है और प्लग-एंड-प्ले फीचर के साथ आता है। इसमें 100W Power Delivery पास-थ्रू चार्जिंग, 10 मीटर तक वायरलेस रेंज और मल्टी-डिवाइस सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसे प्रेजेंटेशन, गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और यह ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।
  • अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
    Amazon ने अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस Amazon Now को भारत के 100 शहरों तक विस्तार देने की घोषणा की है। कंपनी इस सर्विस के लिए 1,000 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स तैयार कर रही है, जिससे डिलीवरी समय कम किया जा सके। इस प्लेटफॉर्म के जरिए ग्रॉसरी, पर्सनल केयर, होम प्रोडक्ट्स और अन्य जरूरी सामान मिनटों में डिलीवर किए जाएंगे। कंपनी के मुताबिक 16,000 से ज्यादा किसान भी इस नेटवर्क से जुड़ेंगे, जिससे सप्लाई चेन को मजबूत बनाया जाएगा। यह सर्विस अब मेट्रो के साथ-साथ टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी उपलब्ध होगी।
  • Blinkit करेगी एयरपोर्ट पर डिलीवरी, 2500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के लिए सर्विस शुरू
    Blinkit ने एयरपोर्ट पर भी शॉपिंग को संभव बना दिया है। कंपनी ने नई सर्विस शुरू की है जो एयरपोर्ट पर भी जरूरी सामान की डिलीवरी करेगी। इसके लिए ब्लिंकिट ने अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के साथ भागीदारी की है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स डिलीवरी सर्विस शुरू हो चुकी है। एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर यह सुविधा जारी की गई है। यहां पर यात्री ब्लिंकिट ऐप के जरिए जरूरी सामान ऑर्डर कर सकते हैं
  • आधार कार्ड खो गया! घबराएं नहीं, घर बैठे मिलेगा, बस ये स्टेप करें फॉलो
    अगर आपका आधार कहीं खो जाता है, या चोरी हो जाता है तो बहुत बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। आधार कार्ड खो जाए तो क्या करें? या फिर आधार कार्ड चोरी हो जाए तो दुरुपयोग कैसे रोकें? आधार कार्ड खो जाने पर आप इसे आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं या नया पीवीसी (PVC) कार्ड मंगवा सकते हैं।
  • सिर्फ गेम नहीं था Pokemon Go, अनजाने में यूजर्स बना रहे थे असली दुनिया का मैप
    Pokemon Go खेलते समय यूजर्स ने अनजाने में एक बड़ा रियल वर्ल्ड डेटाबेस तैयार कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गेम और अन्य AR ऐप्स के जरिए करीब 30 अरब इमेज इकट्ठा हुई हैं, जिनसे एक डिटेल्ड 3D मैप तैयार हुआ है। यह डेटा अब Niantic की AI कंपनी Niantic Spatial द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जरिए Visual Positioning System बनाया गया है, जो कैमरे के जरिए लोकेशन पहचानता है। इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल Coco Robotics के डिलीवरी रोबोट कर रहे हैं, जिससे वे सटीक जगह तक पहुंच सकते हैं।
  • लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
    Portronics ने भारत में Mport Space नाम का नया 8 इन 1 USB Type C हब लॉन्च किया है। इसमें इन बिल्ट M.2 SSD स्लॉट दिया गया है, जो NVMe और SATA SSD को सपोर्ट करता है। हब में 4K 30Hz HDMI आउटपुट, USB 3.0, SD और microSD कार्ड रीडर, Type C डेटा पोर्ट और 100W Power Delivery पास थ्रू चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कंपनी के मुताबिक यह सिंगल Type C कनेक्शन के जरिए स्टोरेज, चार्जिंग और डिस्प्ले का समाधान देता है। इसकी कीमत 2,799 रुपये रखी गई है और 12 महीने की वारंटी मिलती है।

Delivery - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »