• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 

भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 

इस वर्ष फरवरी में BYD ने Atto 3 Evo को पेश किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV में मैकेनिकल और टेक्निकल अपग्रेड किए गए हैं। Atto 3 Evo में 74.8 Kwh का बैटरी पैक है। इसकी WLTP सर्टिफाइड रेंज लगभग 510 किलोमीटर की है

भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 

इस वर्ष फरवरी में कंपनी ने Atto 3 Evo को पेश किया था

ख़ास बातें
  • देश में BYD के पोर्टफोलियो में Atto 3, Sealion 7, Seal, eMax 7 शामिल हैं
  • भारत में कंपनी की सेल्स में Atto 3 की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV की 9,000 यूनिटस से अधिक की डिलीवरी की गई है
विज्ञापन

देश में BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की डिलीवरी 20,000 यूनिट्स से ज्यादा हो गई है। पिछले वर्ष  सितंबर में इस चाइनीज EV कंपनी ने 10,000 यूनिट्स की कस्टमर्स को डिलीवरी की जानकारी दी थी। BYD ने 20 नवंबर को 20,000वें EV की डिलीवरी की उपलब्धि हासिल की है। भारत में BYD के पोर्टफोलियो में Atto 3, Sealion 7, Seal और eMax 7 शामिल हैं।  

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में BYD की सेल्स में Atto 3 की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस इलेक्ट्रिक SUV की 9,000 यूनिटस से अधिक की डिलीवरी की गई है। इसके बाद Sealion 7 की 5,000 यूनिट्स से अधिक की कस्टमर्स को डिलीवरी हुई है। BYD के वाइस प्रेसिडेंट और सेल्स हेड, Shrirang Joshi ने कहा कि कस्टमर्स को 20,000 यूनिट्स की डिलीवरी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे कंपनी के प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी की योजना अधिक कस्टमर्स तक पहुंचने और डीलरशिप नेटवर्क को मजबूत करने की है। 

इस वर्ष फरवरी में BYD ने Atto 3 Evo को पेश किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV में मैकेनिकल और टेक्निकल अपग्रेड किए गए हैं। Atto 3 Evo में 74.8 Kwh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी WLTP सर्टिफाइड रेंज लगभग 510 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक SUV का रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट 313 hp का पावर आउटपुट और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। Atto 3 Evo का समान बैटरी पैक के साथ ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट 449 hp का पावर आउटपुट और 560 Nm का टॉर्क उपलब्ध करा सकता है। इस इलेक्ट्रिक SUV की टॉप स्पीड 180 km/h की है। यह सिर्फ 3.9 सेकेंड्स में 0-100 की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है। इससे फास्ट चार्जिंग मिलती है और इसका चार्जिंग का पीक रेट 220 Kw का है। इसमें बड़ी बैटरी के बावजूद 10 से 80 प्रतिशत तक चार्जिंग में लगभग 25 मिनट लगते हैं। 

Atto 3 Evo के केबिन में भी कुछ अपग्रेड किए गए हैं। इसमें स्टीयरिंग व्हीकल के आगे 8.8 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है। इसके केबिन के सेंटर में 15.6 इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन है जो बेहतर कनेक्टिविटी के लिए Google सर्विसेज को इंटीग्रेट करती है। इस इलेक्ट्रिक SUV को BYD के e-Platform 3.0 पर बनाया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »