Denza Z9 GT का प्राइस 1.56 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए 10 लाख रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है। Denza Z9 GT के लिए तीन एक्सटीरियर कलर्स - Rime Gold, Fjord Green और Obsidian Black के विकल्प हैं
इस परफॉर्मेंस EV की टॉप स्पीड 270 kmph की है
चाइनीज ऑटोमोबाइल मेकर BYD ने भारत में अपने लग्जरी ब्रांड Denza की Z9 GT को लॉन्च किया है। इस परफॉर्मेंस EV में 122.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। Denza Z9 GT की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 670 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। इसके साथ Denza D9 MPV को भी लाया गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Denza Z9 GT का प्राइस 1.56 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए 10 लाख रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है। Denza Z9 GT के लिए तीन एक्सटीरियर कलर्स - Rime Gold, Fjord Green और Obsidian Black के विकल्प हैं। इसके केबिन के लिए भी तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। इस परफॉरमेंस EV की बिक्री मुंबई, गुरूग्राम, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में Denza की डीलरशिप्स के जरिए की जाएगी। देश में इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस का मार्केट बहुत कम है। इस महंगे प्राइस पर कस्टमर्स को टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और एक्सक्लूसिव डिजाइन और फीचर्स की उम्मीद होती है।
इस परफॉर्मेंस EV में 122.5 kWh बैटरी पैक और तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं। इनमें से एक मोटर फ्रंट एक्सल और दो रियर एक्सल को पावर देती हैं। Denza Z9 GT की लंबाई लगभग 5,180 mm, चौड़ाई लगभग 1,990 mm और लंबाई लगभग 1,490 mm की है। इसमें LED हेडलैम्प, रिज्ड बोनेट और रूफ की फ्रंट ऐज पर LiDAR यूनिट है। इस परफॉर्मेंस EV की टॉप स्पीड 270 kmph और NEDC रेंज लगभग 670 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। यह कंपनी के 1,500 kW फ्लैश अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करती है। इस चार्जिंग सिस्टम से इसकी बैटरी को सिर्फ नौ मिनटों में 10 से 97 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
Denza Z9 GT में 17.3 इंच सेंट्रल टचस्क्रीन और 13.2 इंच फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Apple CarPlay और Android Auto के साथ इंटीग्रेटेड DiLink इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इस परफॉर्मेंस EV में ड्राइवर के लिए 13.2 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल है। इसमें सिक्योरिटी के लिए एयरबैग्स के साथ 360 डिग्री व्यू मॉनिटर, फ्रंट और रियर पार्किंग राडार, TPMS, फुल L2 ADAS सुइट और ऑटोमेटेड पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस परफॉर्मेंस EV में ऑडियो के लिए 20-स्पीकर Devialet साउंड सिस्टम, UHF माइक्रोफोन और म्यूजिक सिंक्रोनाइजेशन के साथ मल्टीकलर ग्रेडिएंट एंबिएंट लाइटिंग दिए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999