• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • BYD ने Atto 3 की 5 लाख यूनिट्स का किया प्रोडक्शन, क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग

BYD ने Atto 3 की 5 लाख यूनिट्स का किया प्रोडक्शन, क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग

देश में इलेक्ट्रिक SUV Atto 3 का प्राइस 33.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और इसके स्पेशल एडिशन का 34.49 लाख रुपये है

BYD ने Atto 3 की 5 लाख यूनिट्स का किया प्रोडक्शन, क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग

इसमें कंपनी की ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है

ख़ास बातें
  • भारत में कंपनी का यह फ्लैगशिप प्रोडक्ट है
  • Atto 3 की बैटरी लगभग 50 मिनटों में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है
  • यह केवल 7.3 सेकेंड में ही 0-100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है
विज्ञापन
चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनी BYD ने Atto 3 की पांच लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन इसके लॉन्च के केवल 19 महीनों में किया है। भारत में कंपनी का यह फ्लैगशिप प्रोडक्ट है। BYD के लिए यह पहला इंटरनेशनल प्रोडक्ट भी है। इसे यूरोप NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। 

देश में Atto 3 का प्राइस 33.99 लाख रुपये और इसके स्पेशल एडिशन का 34.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह कंपनी के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बेस्ड है। इसमें BYD की ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह MG की ZS EV और Hyundai की  Kona Electric से ऊपर के सेगमेंट में है। BYD ने इससे पहले देश में तीन रो वाली इलेक्ट्रिक MPV e6 को लॉन्च किया था। इस वर्ष की शुरुआत में ऑटो एक्सपो में कंपनी ने Atto 3 का स्पेशल एडिशन पेश किया था। दुनिया भर में BYD के लिए Atto 3 सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है। 

इसकी बैटरी कैपेसिटी 60.48 kWh की है। इसकी रेंज 521 किलोमीटर है। Atto 3 की बैटरी को लगभग 50 मिनटों में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह केवल 7.3 सेकेंड में ही 0-100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसमें Advanced Driver Aids System दिया गया है। Atto 3 में सेफ्टी के लिए सात एयरबैग्स हैं। इसमें पैनोरैमिक सनरूफ और रोटेट किया जा सकने वाला 12.8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है। ऑटो एक्सपो में कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान Seal को पेश किया था। इसे वर्ष की चौथी तिमाही में देश में लॉन्च किए जाने की योजना है। 

BYD ने Seal इलेक्ट्रिक कार की सिंगल चार्ज में 700 km की रेंज का दावा किया है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में ऑल-व्हील-ड्राइव मिलेगा। यह ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बेस्ड है। कंपनी की CTB तकनीक का इस्तेमाल करने वाली यह पहली कार है। इलेक्ट्रिक कारों के इंटरनेशनल मार्केट में BYD का मुकाबला अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर Tesla से होता है। हाल ही में कंपनी की देश में एक अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट से फैक्टरी लगाने की योजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी नहीं दी थी। BYD ने Megha Engineering and Infrastructure के साथ पार्टनरशिप में फैक्टरी लगाने का प्रपोजल दिया था। इसकी योजना BYD के ब्रांड वाली इलेक्ट्रिक कारों से लेकर लग्जरी मॉडल्स तक बनाने की थी। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »