Bajaj Auto ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक Chetak 3503, जानें प्राइस, फीचर्स 

बजाज ऑटो ने मार्च में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 34,863 यूनिट्स की बिक्री की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सेल्स में लगभग 93 प्रतिशत की बढ़ोतरी है

Bajaj Auto ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक Chetak 3503, जानें प्राइस, फीचर्स 

इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 151 किलोमीटर की है

ख़ास बातें
  • Bajaj Auto का यह सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर है
  • हाल ही में कंपनी ने Chetak 35 सीरीज को पेश किया था
  • इसे लगभग 3.25 घंटों में शून्य 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल बजाज ऑटो ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज को बढ़ाया है। कंपनी ने Chetak 3503 को लॉन्च किया है। Bajaj Auto का यह सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर है। हाल ही में कंपनी ने Chetak 35 सीरीज को पेश किया था। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन पिछले वर्जन के समान रखा गया है। 

Chetak 35 सीरीज में Chetak 3501 का प्राइस सबसे अधिक लगभग 1.3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके बाद Chetak 3502 का प्राइस लगभग 1.22 लाख रुपये और नए Chetak 3503 का लगभग 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। बजाज ऑटो के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Ola Electric के S1X+ और TVS Motor के iQube 3.4 से होगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चेतक 35 सीरीज के समान डिजाइन और 3.5 kWh का बैटरी पैक है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 151 किलोमीटर की है। इसकी टॉप स्पीड 63 kmph की है। 

चेतक 3503 के प्राइस को अफोर्डेबल रखने के लिए इसमें फीचर्स को घटाया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ब्लूटूथ के साथ कलर LCD क्लस्टर, इको और स्पोर्ट्स राइड मोड्स और LED हेडलाइट्स जैसे  फीचर्स दिए हैं। इसमें कस्टमर्स को सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स और फ्रंट में डिस्क ब्रेक नहीं मिलेंगे। इसे लगभग 3.25 घंटों में शून्य 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें सीट के नीचे 35 लीटर की स्टोरेज मिलती है। बजाज ऑटो के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल्स मार्च में लगभग 93 प्रतिशत बढ़ी है। इस मार्केट में कई महीनों तक बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Ola Electric की सेल्स मार्च में 56 प्रतिशत घटी है। 

बजाज ऑटो ने मार्च में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 34,863 यूनिट्स की बिक्री की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सेल्स में लगभग 93 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। फरवरी में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री 21,537 यूनिट्स की थी। हाल ही में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Rajiv Bajaj ने बताया था कि मौजूदा तिमाही में इस सेगमेंट में बजाज ऑटो नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। कंपनी का टारगेट मौजूदा वित्त वर्ष में अपनी EV की सेल्स को बढ़ाकर लगभग पांच लाख यूनिट्स करने का है। पिछले वर्ष बजाज ऑटो ने दुनिया की पहली CNG से चलने वाली मोटरसाइकिल Freedom 125 लॉन्च की थी। इस मोटरसाइकिल को चलाने का खर्च पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत कम है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »