यह फोन कथित रूप से iQOO Z12 Turbo के रूप में आ सकता है
अपकमिंग फोन iQOO Z11 Turbo का सक्सेसर हो सकता है।
iQOO का नया फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। कंपनी का अपकमिंग फोन एक अहम बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। फोन में 12 जीबी रैम नजर आ रही है। यह क्वालकॉम के Snapdragon 8 सीरीज के दमदार चिपसेट से लैस बताया गया है। इसके साथ ही इसके बेंचमार्क स्कोर्स इसकी परफॉर्मेंस के बारे में भी जानकारी देते हैं। फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड OS के साथ आने वाला है। आइए जानते हैं कौन सा होगा यह फोन, और क्या होंगे इसके खास फीचर्स।
iQOO का नया फोन जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। यह फोन कथित रूप से iQOO Z12 Turbo के रूप में आ सकता है जिसका खुलासा जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने किया है। फोन के मॉनिकर के लिए हालांकि कंपनी ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन इसे बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench पर स्पॉट किया गया है। फोन का मॉडल नम्बर V2642A मेंशन किया गया है। फोन में 8GB रैम का पता चलता है।
A new iQOO phone with Snapdragon 8 Gen 5 just showed up on Geekbench. It could be the iQOO Z12 Turbo. 📱 Model number: V2642A (China variant) ⚡ Single core: 1659 ⚡ Multi core: 7940 🧠 Snapdragon 8 Gen 5 Chip: 8 cores, 3.32 GHz + 3.80 GHz 🎮 GPU: Adreno 829 🤖 Android 17 out of the box 💾 8 GB RAM
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) November 28, 2026
फोन Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस बताया गया है। यह 8 कोर वाला प्रोसेसर है जिसके कोर अधिकतम 3.80GHz पर क्लॉक किए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 829 जीपीयू मिलने की बात कही गई है। सिंगल कोर में फोन ने 1659 पॉइंट्स का स्कोर किया है। जबकि मल्टी कोर में इसने 7940 पॉइंट्स का स्कोर किया है। आउट ऑफ द बॉक्स फोन Android 17 के साथ आने वाला है।
iQOO Z11 Turbo का यह सक्सेसर हो सकता है। iQOO Z11 Turbo स्मार्टफोन में 6.59 इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 144 Hz के रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। iQOO Z11 Turbo में 3 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Adreno 829 GPU है। स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। iQOO Z11 Turbo की 7,600 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च