Ather Energy ने की 2 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग

Ather Energy के 450X और 450S इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर डिस्काउंट और बेनेफिट्स की पेशकश की जा रही है

Ather Energy ने की 2 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग

इस सेगमेंट में कंपनी का मुकाबला Ola Electric से होता है

ख़ास बातें
  • Ather Energy में Hero MotoCorp का इनवेस्टमेंट है
  • कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु के होसुर में है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल Ather Energy ने दो लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग का आंकड़ा हासिल किया है। कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु के होसुर में है। इस सेगमेंट में कंपनी का मुकाबला Ola Electric से होता है। Ather Energy में Hero MotoCorp का इनवेस्टमेंट है। 

इसने 2018 में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने 50,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग हासिल की थी। इसके पास इलेक्ट्रिक स्कूटर के दो मॉडल हैं। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री  तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली ओला इलेक्ट्रिक जल्द ही स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की तैयारी कर रही है। 

Ather Energy के 450X और 450S इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर डिस्काउंट और बेनेफिट्स की पेशकश की जा रही है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर इस महीने के अंत तक 24,000 रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इसमें 6,500 रुपये  तक का डिस्काउंट शामिल है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को खरीदने के लिए 5.99 प्रतिशत वार्षिक इंटरेस्ट रेट पर फाइनेंसिंग स्कीम भी उपलब्ध है। इसमें कोई डाउन पेमेंट नहीं करनी होगी और 60 महीने की EMI का विकल्प मिलेगा। इन बेनेफिट्स में Ather Battery Protect भी शामिल है। इसकी कॉस्ट 7,000 रुपये की है। इसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी के लिए पांच वर्ष या 60,000 किलोमीटर की वॉरंटी मिलती है। 

कंपनी जल्द ही एक फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्कूटर को अगले वर्ष लाया जा सकता है। इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इसके अलावा कंपनी ने 450 सीरीज में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की भी योजना बनाई है। हाल ही में कंपनी के को-फाउंडर और CEO, Tarun Mehta ने X पर एक पोस्ट में बताया था कि Ather Energy की एक फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस स्कूटर में एलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया जाएगा जिसका मतलब है कि इसमें ट्यूबलेस टायर होंगे। इसकी टेस्टिंग की कुछ इमेज सामने आई हैं। इसमें फ्रंट पर डिस्क ब्रेक है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि इसमें हब-माउंटेड या बेल्ट से चलने वाली मोटर में से किसका इस्तेमाल किया जाएगा। Ather के मौजूदा स्कूटर्स में बेल्ट से चलने वाली मोटर है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »