Ola Electric की IPO से 66 करोड़ डॉलर से ज्यादा जुटाने की तैयारी

ओला इलेक्ट्रिक इस IPO से मिलने वाले फंड के कुछ हिस्से का इस्तेमाल तमिलनाडु में बैटरी सेल बनाने वाली अपनी फैक्टरी के एक्सपैंशन में करेगी

Ola Electric की IPO से 66 करोड़ डॉलर से ज्यादा जुटाने की तैयारी

कंपनी ने दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी

ख़ास बातें
  • पिछले महीने कंपनी की सेल्स बढ़कर लगभग 30,000 यूनिट्स की रही थी
  • हाल ही में इसने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air और S1X को लॉन्च किया था
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक का पहला स्थान है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर हासिल करने की योजना बनाई है। इसमें नए शेयर्स जारी करने के साथ ही इसमें मौजूदा इनवेस्टर जापान के SoftBank और कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal की ओर से शेयर्स की बिक्री की जाएगी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस IPO से मिलने वाले फंड के कुछ हिस्से का इस्तेमाल तमिलनाडु में बैटरी सेल बनाने वाली अपनी फैक्टरी के एक्सपैंशन में करेगी। कंपनी ने दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी। इसमें सॉफ्टबैंक के अलावा सिंगापुर की Temasek का भी इनवेस्टमेंट है। हाल ही में इसने 5.4 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर फंड जुटाया था। देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक का पहला स्थान है। 

पिछले महीने कंपनी की सेल्स बढ़कर लगभग 30,000 यूनिट्स की रही थी। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 82 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इससे पिछले महीने की तुलना में कंपनी की ग्रोथ लगभग 30 प्रतिशत की रही है। पिछली पांच तिमाहियों से ओला इलेक्ट्रिक ने इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। हाल ही में इसने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air और S1X को लॉन्च किया था। कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, Anshul Khandelwal ने कहा था, "हमारी मजबूत सेल्स हमारे ब्रांड और प्रोडक्ट्स पर कस्टमर्स के भरोसे का प्रमाण है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के हमारे अधिक रजिस्ट्रेशन से कस्टमर्स की पहली पसंद का पता चलता है। हमें दिसंबर में भी यह ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है। हम ग्रीन मोबिलिटी की ओर देश की यात्रा की रफ्तार बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता पर बरकरार हैं।" 

कंपनी ने S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 20,000 रुपये तक घटाया है। इसका वास्तविक प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। यह डिस्काउंट केवल दिसंबर के लिए उपलब्ध है। इसका डिस्काउंट के साथ 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम) होगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड 90 kmph होने का दावा किया गया है। यह केवल 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसमें सामान रखने के लिए 34 लीटर का स्पेस है। इसे मल्टी-टोन डिजाइन में उपलब्ध कराया गया है। S1 X+ का निचला हिस्सा ब्लैक कलर और बाकी अलग कलर में फिनिश किया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  3. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  4. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  5. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  7. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  8. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  9. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  10. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »