Apple Car का प्राइस एक लाख डॉलर से कम होगा, कंपनी ने टाला लॉन्च

इससे पहले एपल कार के 2025 तक लॉन्च होने की संभावना थी। इसे कंपनी ने एक वर्ष तक टाल दिया है

Apple Car का प्राइस एक लाख डॉलर से कम होगा, कंपनी ने टाला लॉन्च

कंपनी ने फुली ऑटोनॉमस ड्राइविंग या सेल्फ-ड्राइविंग फीचर भी नहीं देने का फैसला किया है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसका लॉन्च 2026 तक टाल दिया है
  • एपल ने कार के डिजाइन को फाइनल नहीं किया है
  • यह कार हाइवेज पर सेल्फ-ड्राइविंग मोड का इस्तेमाल कर पाएगी
विज्ञापन
अमेरिकी स्मार्टफोन और टेक कंपनी पिछले कुछ वर्षों से अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल को डिवेलप कर रही है। इसे Apple Car कहा जा रहा है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट में कुछ रुकावटें आने की रिपोर्ट है। कंपनी ने इसका लॉन्च 2026 तक टाल दिया है। इसका प्राइस एक लाख डॉलर से कम हो सकता है। 

इससे पहले इस कार के 2025 तक लॉन्च होने की संभावना थी। इसे कंपनी ने एक वर्ष टाल दिया है। एपल की शुरुआत में इस कार का डिजाइन इस तरह बनाने की योजना थी जिससे पैसेंजर्स लीमोजीन की तरह एक दूसरे के सामने बैठ सकें। इसमें कोई स्टीयरिंग व्हील या पेडल्स भी नहीं होने की रिपोर्ट थी। हालांकि, इस डिजाइन में बदलाव किया जा रहा है और इस कार में ड्राइवर की सीट के साथ ही स्टीरियिंग व्हील और पेडल भी होंगे। कंपनी ने फुली ऑटोनॉमस ड्राइविंग या सेल्फ-ड्राइविंग फीचर भी नहीं देने का फैसला किया है। हालांकि, यह कार हाइवेज पर एक सेल्फ-ड्राइविंग मोड का इस्तेमाल कर सकेगी। 

इस कार में यूजर्स को हाइवेज पर गेम्स खेलने या वीडियो देखने की सुविधा मिलेगी लेकिन शहर की सड़कों या खराब मौसम में मैनुअल तरीके से ही ड्राइविंग करनी होगी। कंपनी ने शुरुआत में इस कार का प्राइस 1,20,000 डॉलर से अधिक रखने की योजना बनाई थी लेकिन इसकी कॉस्ट अब एक लाख डॉलर से कम होगी क्योंकि एपल ने कार में कुछ फीचर्स और टेक्नोलॉजी को नहीं देने का फैसला किया है। एपल ने कार के डिजाइन को फाइनल नहीं किया है। इसके अगले वर्ष के अंत तक तैयार होने की संभावना है। इसके बाद कार के फीचर्स को पूरा किया जएगा और इसकी टेस्टिंग शुरू होगी। 

एपल के iPhone की अगली सीरीज में Sony के स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इमेज सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगले वर्ष लॉन्च होने वाली iPhone 15 सीरीज के विभिन्न स्पेसिफिकेशंस के बारे में अटकलें लग रही हैं। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसके लिए सोनी के इमेज सेंसर का इस्तेमाल होगा। हालांकि, इस सेंसर का सोनी ने प्रोडक्शन शुरू नहीं किया है। इसे कंपनी के जापान में नागासाकी प्लांट में बनाया जा सकता है। सोनी ने अगले तीन वर्षों में कॉम्प्लिमेंटरी मेटल ऑक्साइड सेमीकंडक्टर (CMOS) इमेज सेंसर मार्केट का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त करने के लिए इमेज सेंसर्स में भारी इनवेस्टमेंट किया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, Car, range, Autonomus, Market, Passenger, Apple, Production, Gaming, IPhone, Sony, Price
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »