iPhone 15 सीरीज में सोनी के एडवांस्ड इमेज सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है Apple

इस सेंसर का सोनी ने प्रोडक्शन शुरू नहीं किया है। इसे कंपनी के जापान में नागासाकी प्लांट में बनाया जाएगा

iPhone 15 सीरीज में सोनी के एडवांस्ड इमेज सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है Apple

पिछले वर्ष CMOS इमेज सेंसर मार्केट में सोनी की हिस्सेदारी लगभग 44 प्रतिशत की थी

ख़ास बातें
  • इस सेंसर का सोनी ने प्रोडक्शन शुरू नहीं किया है
  • iPhone 15 Pro का फ्रेम टाइटेनियम का बना हो सकता है
  • एपल के हाल के प्रो मॉडल्स में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone की अगली सीरीज में Sony के स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इमेज सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगले वर्ष लॉन्च होने वाली iPhone 15 सीरीज के विभिन्न स्पेसिफिकेशंस के बारे में अटकलें लग रही हैं। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसके लिए सोनी के इमेज सेंसर का इस्तेमाल होगा। 

हालांकि, इस सेंसर का सोनी ने प्रोडक्शन शुरू नहीं किया है। इसे कंपनी के जापान में नागासाकी प्लांट में बनाया जा सकता है। सोनी ने अगले तीन वर्षों में कॉम्प्लिमेंटरी मेटल ऑक्साइड सेमीकंडक्टर (CMOS) इमेज सेंसर मार्केट का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त करने के लिए इमेज सेंसर्स में भारी इनवेस्टमेंट किया है। Nikkei Asia की रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन की अगली सीरीज में सोनी के एडवांस्ड इमेज सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस इमेज सेंसर में मौजूदा सेंसर्स की तुलना में प्रत्येक सिग्नल में सैचुरेशन सिग्नल लेवल को दोगुना करने की क्षमता होगी। 

पिछले वर्ष CMOS इमेज सेंसर मार्केट में सोनी की हिस्सेदारी लगभग 44 प्रतिशत की थी। दूसरे स्थान पर Samsung थी जिसकी हिस्सेदारी लगभग 18.5 प्रतिशत थी। पिछले सप्ताह एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया था कि iPhone के आगामी iPhone 15 Pro का फ्रेम टाइटेनियम का बना हो सकता है। यह मैटीरियल स्टेनलेस स्टील से अधिक महंगा है। एपल के हाल के प्रो मॉडल्स में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। आईफोन की अगली सीरीज में कंपनी सॉलिड स्टेट बटन के साथ ही तीन टैप्टिक इंजन भी शामिल कर सकती है। 

एपल की एक सप्लायर ने इसके बारे में संकेत दिया है। MacRumours ने बताया है कि कंपनी की सप्लायर Cirrus Logic ने शेयरहोल्डर्स को लिखे पत्र में यह बताया है कि वह एक महत्वपूर्ण कस्टमर के साथ बरकरार रहेगी और इसकी योजना अगले वर्ष स्मार्टफोन्स में एक नया HPMS कंपोनेंट लाने की है। यह कंपोनेंट कंपनी का हाई परफॉर्मेंस मिक्स्ड सिग्नल चिप हो सकता है। MacRumours का दावा है कि इसमें आईफोन मॉडल्स में टैप्टिक इंजन के लिए हैप्टिक ड्राइवर्स शामिल हैं। इस बारे में Cirrus Logic के CEO John Forsyth ने भी संकेत दिया था। उनका कहना था कि ऐसा कंपोनेंट अगले वर्ष मार्केट में आएगा। आईफोन की नई सीरीज का लॉन्च लगभग प्रत्येक वर्ष सितंबर में किया जाता है। iPhone की भारत में सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बेंगलुरु के निकट होसुर में बनेगी। इसमें लगभग 60,000 वर्कर्स होंगे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Apple, Sony, IPhone, Market, Japan, Pixel, Factory, Production, Demand
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »