Shiba Inu की गेम का खुलासा होने पर व्हेल्स की SHIB में बढ़ी दिलचस्पी

Shiba Inu के बारे में कोई नई जानकारी आने पर Ethereum व्हेल्स की ओर से इसकी खरीदारी भी बढ़ जाती है

Shiba Inu की गेम का खुलासा होने पर व्हेल्स की SHIB में बढ़ी दिलचस्पी

इस टोकन की कुल सप्लाई में व्हेल्स की हिस्सेदारी लगभग 31 प्रतिशत की है

ख़ास बातें
  • इस मीम कॉइन के लेयर 2 सॉल्यूशन Shibarium से भी इसकी ट्रेडिंग बढ़ी है
  • इस बार दिलचस्पी बढ़ने का बड़ा कारण इसकी गेम Shiba Eternity है
  • बड़े होल्डर्स के लिए SHIB प्रमुख स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स में से एक है
विज्ञापन
लोकप्रिय मीम कॉइन्स में से एक Shiba Inu की टीम ने इससे जुड़ी गेम Shiba Eternity को पेश कर दिया है। इसके साथ ही इस टोकन को लेकर Ethereum व्हेल्स की दिलचस्पी बढ़ गई है। WhaleStats के डेटा से पता चलता है कि इसके बड़े होल्डर्स के लिए SHIB सबसे अधिक इस्तेमाल वाले स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स में शामिल है।

Shiba Inu के बारे में कोई नई जानकारी आने पर Ethereum व्हेल्स की ओर से इसकी खरीदारी भी बढ़ जाती है। इनमें टॉप 100 होल्डर्स के आंकड़े देखने पर पता चलता है कि इनका औसत पोजिशन साइज 3.079 लाख करोड़ SHIB है, जो लगभग 3.6 करोड़ डॉलर होता है। इसके अलावा इस टोकन की कुल सप्लाई में इन व्हेल्स की हिस्सेदारी लगभग 31 प्रतिशत की है। SHIB को बहुत से रिटेलर्स पेमेंट के विकल्प के तौर पर भी स्वीकार कर रहे हैं। इस मीम कॉइन के लेयर 2 सॉल्यूशन Shibarium से भी इसकी ट्रेडिंग बढ़ी है। हालांकि, इस बार दिलचस्पी बढ़ने का बड़ा कारण इसकी गेम Shiba Eternity है। 

इस मीम कॉइन के Metaverse पर एक लाख से अधिक वर्चुअल प्लॉट्स की बिक्री की गई है। इनमें से कुछ प्लॉट्स का इस्तेमाल रोड, ग्राउंड और अन्य सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए होगा। इन मेटावर्स प्लॉट्स का प्राइस 0.2 से 1 ETH के बीच रखा गया था। शुरुआत में 36,431 प्लॉट्स अनलॉक किए गए थे। प्राइस के लिहाज से इन प्लॉट्स को चार कैटगेरी - Silver Fur, Gold Tail, Platinum Paw और Diamond Teeth में बांटा गया है। इसकी टीम ने लैंड प्राइसिंग टोकन के तौर पर न्यूट्रल क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने का फैसला किया था। 

इससे Shiba से जुड़े टोकन्स, SHIB, LEASH और BONE में गिरावट का रिस्क नहीं होगा। ये टोकन मेटावर्स के और फेज शुरू होने पर इस्तेमाल में किए जाएंगे। इसकी टीम ने बताया था, "इससे मिलने वाले फंड का इस्तेमाल मेटावर्स डिवेलपमेंट के भुगतान के लिए होगा। टीम ने एक न्यूट्रल कॉइन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है जिसे सभी सोर्सेज को भुगतान करने के लिए स्टेबलकॉइन के तौर पर बेचा जा सकता है। हमारा इकोसिस्टम का इस्तेमाल करने से रिस्क होगा।" इससे जुड़ी कम्युनिटी को इसके मेटावर्स में लैंड खरीदने पर रिवॉर्ड देने का वादा भी किया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Supply, Ethereum, game, Retailers, Payment, Whale, SHIB, Transactions, Purchase
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »