Retailers

Retailers - ख़बरें

  • iPhone 15 का 256GB मॉडल Rs 9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदने का मौका
    Apple iPhone खरीदने की सोच रहे हैं तो iPhone 15 पर इस वक्त अच्छा खासा डिस्काउंट मिल सकता है। iPhone 15 कंपनी की पॉपुलर सीरीज रही है। स्टैंडर्ड iPhone 15 में 128GB से लेकर 512GB तक स्टोरेज वेरिएंट्स आते हैं। इसका 256GB वेरिएंट इस वक्त काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। iPhone 15 में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है
  • आपको 10 मिनट में नहीं मिलेगी सामान की डिलीवरी, सरकार ने Blinkit, Zomato को दी टाइम लिमिट हटाने की हिदायत 
    लेबर मिनिस्टर Mansukh Mandaviya ने क्विक-कॉमर्स से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग में उन्हें डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को प्रायरिटी देने के लिए कहा है। Blinkit ने इस निर्देश का पालन करते हुए अपनी ब्रांडिंग से 10 मिनट में डिलीवरी का वादा हटा दिया है। इस सेगमेंट की अन्य कंपनियां भी जल्द ही इस निर्देश का पालन कर सकती हैं।
  • Noida में खुल गया Apple का अपना स्टोर, Delhi-NCR के खरीदारों को मिलेगा नेक्स्ट-लेवल एक्सपीरिएंस!
    Apple ने DLF Mall of India में अपना नया रिटेल स्टोर पेश किया है, जो भारत में कंपनी का पांचवां और NCR का दूसरा आउटलेट होगा। स्टोर में लेटेस्ट iPhone सीरीज, Apple Watch Ultra 3, iPad Pro, और M5 चिप वाले MacBook Pro जैसे प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे। यहां ग्राहकों को पर्सनलाइज्ड सेटअप, ट्रेड-इन, और एक्सपर्ट सपोर्ट जैसी रिटेल सर्विसेज मिलेंगी। Today at Apple सेशंस भी इस स्टोर का खास हिस्सा हैं, जिनमें फोटोग्राफी, आर्ट, म्यूजिक और कोडिंग से जुड़े वर्कशॉप्स शामिल होंगे। Apple Pickup, बिजनेस सपोर्ट और 100% रिन्यूएबल एनर्जी वाला इंफ्रास्ट्रक्चर इस नए स्टोर को और खास बनाता है।
  • Poco F8 Pro में नहीं मिलेगा चार्जर! लेकिन Bose साउंड फीचर से होगा लैस
    Poco F8 Pro बहुत जल्द थाईलैंड और सिंगापुर में लॉन्च होने वाला है। फोन में 5G कनेक्टिविटी होगी। इसके साथ ही इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स की पुष्टि हाल ही में हो चुकी है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि फोन के साथ कंपनी बॉक्स में चार्जर की सप्लाई नहीं देगी। यह कई फैंस को निराश करने वाला हो सकता है।
  • OnePlus Ace 6 Pro Max: Apple की चाल चली वनप्लस! Ace 6 Pro Max का रिटेल बॉक्स लीक, होगा धांसू प्रोसेसर ...
    OnePlus Ace 6 Pro Max फोन का रिटेल बॉक्स ऑनलाइन लीक में सामने आया है। लग रहा है कि OnePlus भी Apple की तरह अब अपने स्मार्टफोन्स के लिए Pro Max ब्रांडिंग शुरू करने जा रही है। लीक हुई इमेज को देखकर लगता है कि यह फोन का ऑफिशियल मॉनिकर है। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, फोन में धांसू स्पेसिफिकेशंस देखने को मिलने वाले हैं।
  • ई-कॉमर्स कंपनियों के कैश-ऑन-डिलीवरी पर चार्ज लगाने की सरकार कर रही जांच
    बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon भी कस्टमर्स की खरीदारी में एक फीस को शामिल करती है। एमेजॉन के सपोर्ट पेज पर बताया गया है कि यह सभी कस्टमर्स से 'एमेजॉन मार्केटप्लेस फीस' के तौर पर 5 रुपये लेती है। ई-कॉमर्स कंपनियों की जांच करने का फैसला यह संकेत दे रहा है कि इनके जरिए खरीदारी करने पर कस्टमर्स को जल्द ही अधिक पारदर्शिता दिख सकती है।
  • भारत में टैबलेट मार्केट 30 प्रतिशत से ज्यादा घटा, Samsung का पहला स्थान बरकरार
    देश में इस वर्ष की पहली छमाही में टैबलेट की 21.5 लाख यूनिट्स की शिपमेंट हुई हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर इस मार्केट में 32.2 प्रतिशत की गिरावट है। सरकार की फंडिंग वाली योजनाओं में कटौती से टैबलेट की कमर्शियल शिपमेंट्स का घटना इसका एक प्रमुख कारण है। टैबलेट के मार्केट में सैमसंग ने 41.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
  • Apple ने लॉन्च के बाद से बेचे 3 अरब iPhone, सेल्स में भारत की बढ़ रही हिस्सेदारी
    एपल को तीसरी तिमाही में 23.42 अरब डॉलर (लगभग 2.04 लाख रुपये) का प्रॉफिट मिला है। कंपनी का Mac और iPad से रेवेन्यू क्रमशः 8.05 अरब डॉलर (लगभग 0.70 लाख करोड़ रुपये) और 6.58 अरब डॉलर (लगभग 0.57 लाख करोड़ रुपये) का रहा है। भारत में भी आईफोन्स की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। देश में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में एपल के iPhone 16 की सबसे अधिक शिपमेंट हुई है।
  • भारत बना दुनिया में सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश, UPI ने बढ़ाई ट्रांजैक्शंस की स्पीड
    हाल ही में केंद्र सरकार ने UPI के जरिए डिजिटल तरीके से पेमेंट्स को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया था। इसके साथ ही सरकार ने यह स्पष्ट किया था कि UPI से 2,000 रुपये से अधिक की ट्रांजैक्शंस पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) लगाने के किसी प्रपोजल पर विचार नहीं किया जा रहा है। देश में UPI के जरिए प्रति माह 18 अरब से अधिक ट्रांजैक्शंस हो रही हैं।
  • भारत बना दुनिया में सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश, UPI ने बढ़ाई ट्रांजैक्शंस की स्पीड
    हाल ही में केंद्र सरकार ने UPI के जरिए डिजिटल तरीके से पेमेंट्स को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया था। इसके साथ ही सरकार ने यह स्पष्ट किया था कि UPI से 2,000 रुपये से अधिक की ट्रांजैक्शंस पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) लगाने के किसी प्रपोजल पर विचार नहीं किया जा रहा है। देश में UPI के जरिए प्रति माह 18 अरब से अधिक ट्रांजैक्शंस हो रही हैं।
  • Apple के iPhone की 20वीं एनिवर्सरी पर पेश हो सकता है फोल्डेबल iPhone, स्मार्ट ग्लासेज
    पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। Bloomberg के टेक्नोलॉजी जर्नलिस्ट Mark Gurman ने Power On न्यूजलेटर में बताया है कि आईफोन के दो दशक पूरे होने के मौके पर एपल का फोल्डेबल आईफोन पेश किया जाएगा। फोल्डेबल आईफोन 2027 में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।
  • ये 5 सरकारी ऐप हैं बड़े काम के! क्या आपके स्मार्टफोन में हैं?
    डिजिटल जमाने में ऐसे कई सारे ऐप्स अब आ चुके हैं जो आपकी रोजमर्रा जिंदगी में आपका काफी समय बचा सकते हैं और आपके लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं। सरकार की ओर से कई सारे ऐप्स शुरू किए गए हैं जो आपको सरकारी कामों या पब्लिक प्लेस में समय बचाने में काफी मदद करते हैं। RBI Retail Direct App, mParivahan App समेत कई ऐप्स इसमें शामिल हैं।
  • Apple के ऐप स्टोर से भारत के डिवेलपर्स को मिली 44,000 करोड़ रुपये से अधिक की सेल्स
    Apple के App Store से पिछले वर्ष भारत के डिवेलपर्स की ऐप्स को 75 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। इससे देश के ऐप डिवेलपर्स को लगभग 44,447 करोड़ रुपये की सेल्स मिली है। इसमें से लगभग 94 प्रतिशत रेवेन्य केवल डिवेलपर्स और कारोबारों को मिला है और इसमें एपल को कमीशन का भुगतान नहीं किया गया है। पिछले पांच वर्षों में ऐप स्टोर पर भारत के डिवेलपर्स की आमदनी तीन गुणा से अधिक बढ़ी है।
  • Flipkart की IPO लाने की तैयारी, सिंगापुर से भारत शिफ्ट होगी होल्डिंग कंपनी
    फ्लिपकार्ट की पैरेंट कंपनी Walmart की योजना इसका इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की है। बहुत से भारतीय स्टार्टअप्स ने अधिक कैपिटल और कम टैक्स की वजह से अपना बेस विदेश में रखा था। हालांकि, भारत में IPO की बेहतर संभावनाओं की वजह से इनमें से कुछ स्टार्टअप्स सिंगापुर और अमेरिका से वापस लौट रहे हैं। भारत में डुअल लिस्टिंग की अनुमति नहीं है।
  • Infosys को लगा झटका, प्रॉफिट में 11 प्रतिशत की गिरावट
    मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए कंपनी के रेवेन्यू में ग्रोथ के अनुमान से भी इस सेक्टर में कॉम्पिटिशन बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इंफोसिस ने रेवेन्यू में तीन प्रतिशत तक की ग्रोथ का अनुमान दिया है। हालांकि, कंपनी के मार्जिन गाइडेंस का अनुमान 20-22 प्रतिशत पर बरकरार है। कंपनी ने कहा है कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में वह 20,000 से अधिक फ्रेशर्स की हायरिंग कर सकती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »