हिटलर के सिंबल का इस्तेमाल करने पर Shiba Inu ने किया यूजर को बैन

इस यूजर के वॉलेट एड्रेस को Shiba Inu के नेटवर्क की ब्लैकलिस्ट में जोड़ा गया है। यह घटना 20 अप्रैल को नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर के बर्थडे पर हुई थी

हिटलर के सिंबल का इस्तेमाल करने पर Shiba Inu ने किया यूजर को बैन

Shiba Inu की टीम ने इस सिंबल को मेटावर्स से हटा दिया है

ख़ास बातें
  • इस यूजर के वॉलेट एड्रेस को इस यूजर के वॉलेटकी ब्लैकलिस्ट में जोड़ा गया है
  • हिटलर को द्वितीय विश्व युद्ध के लिए जिम्मेदार माना जाता है
  • मीम कॉइन के मेटावर्स पर वर्चुअल प्लॉट्स बेचे जा रहे हैं
विज्ञापन
लोकप्रिय मीम कॉइन्स में से एक Shiba Inu की टीम ने हाल ही में लॉन्च किए गए मेटावर्स में नफरत फैलाने के कारण एक यूजर पर बैन लगा दिया है। इस यूजर के वॉलेट एड्रेस को Shiba Inu के नेटवर्क की ब्लैकलिस्ट में जोड़ा गया है। यह घटना 20 अप्रैल को नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर के बर्थडे पर हुई थी। हिटलर को द्वितीय विश्व युद्ध और होलोकॉस्ट नरसंहार के लिए जिम्मेदार माना जाता है। हिटलर अपनी पहचान के तौर पर Swastika के मामूली झुके हुए चित्र का इस्तेमाल करता था। इस यूजर ने Shiba Inu के Metaverse में इसी तरह का सिंबल बनाया था। 

Shiba Inu की टीम ने इस सिंबल को मेटावर्स से हटा दिया है। Shiba Inu के डिवेलपर्स ने ट्विटर पर बताया, "इस सिंबल को पोस्ट करने वाले वॉलेट को ब्लैकलिस्ट में डाला गया है। इससे यह कभी कभी इस प्लेटफॉर्म के किसी एरिया में हिस्सा नहीं ले सकेगा।" इसके साथ ही ट्विटर पर SHIB के मेटावर्स के लिए गाइडलाइंस का लिंक भी पोस्ट किया गया है। 

पिछले महीने Shiba Inu के Metaverse पर एक लाख से अधिक वर्चुअल प्लॉट्स की बिक्री की जानकारी दी गई थी। इनमें से कुछ प्लॉट्स का इस्तेमाल रोड, ग्राउंड और अन्य सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए होगा। इन मेटावर्स प्लॉट्स का प्राइस 0.2 से 1 ETH के बीच है। शुरुआत में 36,431 प्लॉट्स अनलॉक किए जाएंगे। प्राइस के लिहाज से इन प्लॉट्स को चार कैटगेरी - Silver Fur, Gold Tail, Platinum Paw और Diamond Teeth में बांटा जाएगा। SHIB टीम ने लैंड प्राइसिंग टोकन के तौर पर न्यूट्रल क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। 

इससे Shiba से जुड़े टोकन्स, SHIB, LEASH और BONE में गिरावट का रिस्क नहीं होगा। ये टोकन SHIB के मेटावर्स के और फेज शुरू होने पर इस्तेमाल में किए जाएंगे। SHIB टीम ने बताया था, "इससे मिलने वाले फंड का इस्तेमाल मेटावर्स डिवेलपमेंट के भुगतान के लिए होगा। टीम ने एक न्यूट्रल कॉइन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है जिसे सभी सोर्सेज को भुगतान करने के लिए स्टेबलकॉइन के तौर पर बेचा जा सकता है। हमारा इकोसिस्टम का इस्तेमाल करने से रिस्क होगा।" इससे जुड़ी कम्युनिटी को इसके मेटावर्स में लैंड खरीदने पर रिवॉर्ड देने का वादा भी किया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hitler, Metaverse, shiba inu, User, Ban, Network

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »