वैल्यू में गिरावट के बावजूद MicroStrategy ने खरीदें 1 करोड़ डॉलर के 480 Bitcoin

MicroStrategy के पास बिटकॉइन की संख्या लगभग 1,30,000 हो गई है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से इस सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस गिरकर 19,000 डॉलर से कुछ अधिक पर है

वैल्यू में गिरावट के बावजूद MicroStrategy ने खरीदें 1 करोड़ डॉलर के 480 Bitcoin

फर्म को बिटकॉइन की कुल होल्डिंग पर लगभग 1.3 अरब डॉलर का नुकसान है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष नवंबर में बिटकॉइन लगभग 69,000 डॉलर के हाई पर पहुंचा था
  • क्रिप्टो एक्सचेंजों पर माइनर्स की ओर से की जाने वाली बिक्री बढ़ी है
  • इससे माइनर्स के क्रिप्टो होल्डिंग्स बेचकर फंड जुटाने का संकेत मिल रहा है
विज्ञापन
अमेरिकी बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म MicroStrategy ने क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के वोलैटिलिटी के बावजूद और बिटकॉइन खरीदने पर लगभग 1 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं। MicroStrategy के पास बिटकॉइन की संख्या लगभग 1,30,000 हो गई है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से इस सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस गिरकर 19,000 डॉलर से कुछ अधिक पर है।

MicroStrategy ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एक्सचेंज कमीशन ( SEC) को दी फाइलिंग में प्रति बिटकॉइन 20,817 डॉलर के औसत प्राइस पर 480 बिटकॉइन खरीदने की जानकारी दी है। फर्म को बिटकॉइन की कुल होल्डिंग पर 1.3 अरब डॉलर का नुकसान है। पिछले वर्ष नवंबर में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 69,000 डॉलर के हाई लेवल पर पहुंचा था। फर्म के चीफ टेक्निकल ऑफिसर Phong Lee ने पिछले महीने शेयरहोल्डर्स को बताया था कि बिटकॉइन का प्राइस अगर 21,000 डॉलर से नीचे जाता है तो फर्म को 20.5 करोड़ डॉलर के एक लोन पर मार्जिन कॉल का सामना करना पड़ेगा। यह लोन मार्च में और बिटकॉइन खरीदने के लिए MicroStrategy ने लिया था। 

मार्जिन कॉल मिलने से फर्म को शेयरहोल्डर्स को और नुकसान से बचाने के लिए अपनी बिटकॉइन होल्डिंग को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हालांकि, MicroStrategy के CEO Micheal Saylor क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ सप्ताह से गिरावट को लेकर चिंतित नहीं हैं। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में ट्विटर पर एक पोस्ट में बताया था कि कंपनी को वोलैटिलिटी का अनुमान था और इससे निपटने के लिए बैलेंस शीट के स्ट्रक्चर में बदलाव किया गया है।  

बिटकॉइन का प्राइस गिरने और कुछ अन्य कारणों से बिटकॉइन माइनर्स अपनी क्रिप्टोकरेंसी होल्डिंग्स बेच रहे हैं। क्रिप्टो एक्सचेंजों पर माइनर्स की ओर से की जाने वाली बिक्री 7 जून के बाद से तेजी से बढ़ी है। इससे माइनर्स के अपनी क्रिप्टो होल्डिंग्स बेचकर फंड जुटाने का संकेत मिल रहा है। लिस्टेड बिटकॉइन माइनिंग फर्मों ने मई में बिटकॉइन की वैल्यू 45 प्रतिशत घटने के कारण अपने पूरे आउटपुट से अधिक की बिक्री की है। बिटकॉइन माइनर्स कंप्यूटर्स के नेटवर्क चलाकर ब्लॉकचेन्स पर ट्रांजैक्शंस को वैलिडेट करते हैं जिससे उन्हें टोकन हासिल होते हैं। इन माइनर्स के पास बिटकॉइन की बड़ी होल्डिंग होती है। माइनर्स के पास लगभग 8 लाख बिटकॉइन हैं। पिछले वर्ष बिटकॉइन की वैल्यू तेजी से चढ़ने के कारण क्रिप्टो माइनिंग करने वालों की संख्या भी बढ़ी थी। हालांकि, इससे मार्जिन में कमी आई है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Purchase, Bitcoin, America, Market, Price, Mining
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  11. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »