• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Find X9s, Find X9 Ultra हो रहे 21 मई को लॉन्च, 200MP कैमरा,7050mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स

Oppo Find X9s, Find X9 Ultra हो रहे 21 मई को लॉन्च, 200MP कैमरा,7050mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स

Oppo Find X9s और Find X9 Ultra भारतीय बाजार में 21 मई को लॉन्च किए जाएंगे।

Oppo Find X9s, Find X9 Ultra हो रहे 21 मई को लॉन्च, 200MP कैमरा,7050mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X9 Ultra में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Oppo Find X9 Ultra में 7050mAh की ओप्पो सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी।
  • Oppo Find X9 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमी कैमरा दिया जाएगा।
  • Oppo Find X9 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट मिलेगा।
विज्ञापन

Oppo भारतीय बाजार में फाइंड X9 सीरीज में विस्तार करते हुए 21 मई को Oppo Find X9s और Oppo Find X9 Ultra को लॉन्च करने जा रहा है। फाइंड X9 सीरीज के साथ Oppo एडवांस ऑप्टिक्स, कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी, कलर साइंस और वीडियो टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेटेड स्मार्टफोन कैमरा सिस्टम में लाकर अपने प्रीमियम इमेजिंग पोर्टफोलियो को बेहतर बना रहा है। इस सीरीज में ओप्पो का नई जेन का हैसलब्लैड मास्टर कैमरा सिस्टम और लूमो इमेज इंजन दिया गया है। यह ओप्पो का अपना कम्प्यूटेशनल इमेजिंग प्लेटफॉर्म है जिसे ऑप्टिक्स, सेंसर कंट्रोल, कलर साइंस और इमेज प्रोसेसिंग के एरिया में तैयार किया गया है। आइए Oppo Find X9s और Find X9 Ultra के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo Find X9s और Find X9 Ultra कब होंगे पेश

Oppo Find X9s और Find X9 Ultra भारतीय बाजार में 21 मई को लॉन्च किए जाएंगे। उसी दिन कीमत और उपलब्धता की घोषणा भी होगी।

Oppo Find X9 Ultra

Oppo Find X9 Ultra में ओप्पो का नया जेन का हैसलब्लैड मास्टर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 10x ऑप्टिकल-जूम टेलीफोटो कैमरा होगा जो कि लॉन्ग डिस्टेंस फोटोग्राफी और वीडियो कैप्चर के लिए खासतौर पर डिजाइन हुआ है। कैमरा हार्डवेयर के साथ मिलकर काम करते हुए लूमो इमेज इंजन को क्लैरिटी, डायनामिक रेंज और नॉइज रिडक्शन बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही नेचुरल टोनल बैलेंस, रिफाइंड डिटेल और ट्रू कलर का बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। 

सेंसर शिफ्ट और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ यह सिस्टम कॉनसर्ट, स्पोर्ट्स, ट्रैवल और वाइल्ड लाइफ सेनेरियो में स्टेबल हैंडहेल्ड शूटिंग का सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। वीडियो वर्कफ्लो के लिए Find X9 Ultra प्राइमरी और टेलीफोटो कैमरों में O-Log2 रिकॉर्डिंग, ACES कलर वर्कफ्लो, कस्टम 3D LUT इंटीग्रेशन, 8K 30fps रिकॉर्डिंग और 4K 120fps रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस है, जिसमें ओप्पो का ट्रिनिटी इंजन लगा है, जो हाई-रिज़ॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग में बेहतर प्रदर्शन देता है। 8K रेजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग और लंबे शूटिंग सेशन के दौरान थर्मल स्टेबिलिटी के लिए फाइंड X9 अल्ट्रा में नेक्स्ट जेन का 3D क्रायो-वेलोसिटी कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें इंडस्ट्री का पहला एनकैप्सुलेटेड थर्मल यूनिट और एक अल्ट्रा-थिन वेपर चैंबर स्ट्रक्चर है। इस फोन में 7050mAh की ओप्पो सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है।

Oppo Find X9s

Oppo Find X9s में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल हैसलब्लैड कैमरा सिस्टम, 7.99mm की स्लिम डिजाइन, डुअल वीडियो कैप्चर कैपेसिटी और ColorOS 16 के साथ आएगा। यह फोन OPPO के हैसलब्लैड इमेजिंग सिस्टम को डेली फोटोग्राफी और वीडियो के लिए डिजाइन किए गए स्लिम फ्लैगशिप फॉर्म में पेश करता है। यह सभी कैमरों में 4K 60fps डॉल्बी विजन रिकॉर्डिंग का भी सपोर्ट करता है, जिससे कई फोकल लेंथ पर एक समान कलर और डायनामिक रेंज मिलती है। Find X9s में 3nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्लेटफॉर्म दिया गया है। ओप्पो ने इस चिपसेट को अपने ट्रिनिटी इंजन और एडवांस्ड वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम के साथ जोड़ा है। इस फोन में 7025mAh की OPPO सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »