यह स्मार्टफोन अगले कुछ महीनों में लॉन्च होने वाली Oppo Reno 16F 5G सीरीज का हिस्सा होगा। इस स्मार्टफोन की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। भारत में इस वर्ष की शुरुआत में Oppo Reno 15 सीरीज को लॉन्च किया गया था
Photo Credit: Oppo
भारत में इस वर्ष की शुरुआत में Oppo Reno 15 सीरीज को लॉन्च किया गया था
चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Reno 16F 5G के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह अगले कुछ महीनों में लॉन्च होने वाली Oppo Reno 16 5G सीरीज का हिस्सा होगा। इस स्मार्टफोन की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। भारत में इस वर्ष की शुरुआत में Oppo Reno 15 सीरीज को लॉन्च किया गया था।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम (GCF) पर Oppo Reno 16F 5G को मॉडल नंबर - CPH2859 के साथ लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन ने इंटरनेशनल मार्केट्स के लिए नेटवर्क कम्पैटिबिलिटी टेस्टिंग को पास कर लिया है। इससे पहले यह स्मार्टफोन समान मॉडल नंबर के साथ थाईलैंड के NBTC और UAE के TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर दिखा था। Oppo Reno 16F 5G को TÜV सर्टिफिकेशन पर 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ देखा गया था।
इस स्मार्टफोन के लिए 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज का वेरिएंट हो सकता है। सिंगापुर के IMDA और GCF पर Oppo का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर - CPH2865 के साथ लिस्ट हुआ है। यह आगामी स्मार्टफोन सीरीज का बेस मॉडल हो सकता है। Oppo Reno 16 में 6.87 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट हो सकता है। इस सीरीज के Oppo Reno 16 Pro की NBTC और TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर मॉडल नंबर - CPH2863 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500s हो सकता है।
हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और TKDN वेबसाइट्स पर Oppo Reno 16 Pro की मॉडल नंबर - CPH2863 के साथ लिस्टिंग हुई है। इससे इस स्मार्टफोन के भारत में भी जल्द लॉन्च का संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। Oppo Reno 16 Pro की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro के लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो चुके हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत