यूजर इसमें एक टाइम लिमिट सेट कर सकता है। टाइमर पूरा होते ही ऐप स्वयं ही बंद हो जाएगा।
Photo Credit: Google
Google ने एंड्रॉयड के लिए नया पॉज पॉइंट (Pause Point) फीचर पेश किया है।
अगर आप भी मोबाइल फोन पर घंटों तक बिना किसी खास वजह के स्क्रॉलिंग करते रहते हैं तो कहीं न कहीं आप डूम-स्क्रॉलिंग के शिकार हैं। यानी ऐसी स्क्रॉलिंग जिसमें यूजर बिना वजह मोबाइल पर रील्स, शॉर्ट्स, वीडियो आदि स्क्रॉल करता चला जाता है और घंटों का समय बर्बाद हो जाता है। Google ने इसका तोड़ निकाला है। कंपनी ने एंड्रॉयड में एक ऐसा फीचर पेश कर दिया है जो सोशल मीडिया ऐप्स पर आपका समय बर्बाद नहीं होने देगा। आइए जानते हैं कैसे काम करता है यह फीचर।
Google ने एंड्रॉयड के लिए नया पॉज पॉइंट (Pause Point) फीचर लॉन्च किया है। यह एक ऐसा फीचर है जो मोबाइल पर आपका कीमती समय बेवजह बर्बाद नहीं होने देगा। कंपनी ने कहा है कि ज्यादा टाइम खर्च करवाने वाले ऐप्स के लिए यह एक पॉज यानी विराम का काम करेगा। यह उन ऐप्स पर एक विराम देगा जिन्हें यूजर कहेगा कि ये ऐप्स ज्यादा समय खाते हैं।
पॉज पॉइंट फीचर कैसे काम करता है
पॉज पॉइंट फीचर ऐप खोलते ही एक पॉज देता है जो 10 सेकंड का होता है। इन 10 सेकेंड्स में यूजर सोच सकेगा कि क्या अभी इस ऐप का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है? यूजर के पास सोचने का एक मौका होगा कि असल में उसे इस ऐप को खोलने की जरूरत भी है या वह सिर्फ समय बिताने के लिए इसे खोलने जा रहा है। इसी विचार से यूजर के मन में एक ख्याल आ सकता है कि उसे इस ऐप पर अपना समय अभी देना चाहिए अथवा नहीं।
इससे यूजर को बेवजह की स्क्रॉलिंग से बचने में मदद मिलेगी। कुल मिलाकर फीचर का मकसद है कि वह यूजर को याद दिलाए कि ऐप की जरूरत नहीं है तो उसे खोलना भी जरूरी नहीं है। यानी ऐप खोलने से पहले सोचने और अपनी ऊर्जा को किसी और दिशा में मोड़ने का यूजर के पास समय होगा। कंपनी ने कहा है कि यह न सिर्फ रुकने और सोचने का मौका देता है, बल्कि यह यूजर को सुझाव भी देगा कि उसे इस वक्त और कौन सा जरूरी काम कर लेना चाहिए।
इसका एक और फायदा यह भी है कि यूजर इसमें एक टाइम लिमिट सेट कर सकता है। वह टाइम पूरा होते ही ऐप स्वयं ही बंद हो जाएगा। यानी एक टाइमर सेट करने की सहूलियत भी इस फीचर में मिलेगी। यूजर को डिजिटल लत से छुटकारा दिलाने में यह मददगार साबित हो सकता है। यहां पर ध्यान देने योग्य बात यह भी है कि फीचर को बंद करना बहुत आसान नहीं है। एक बार आपने शुरू कर दिया और फिर इसे बंद करना चाहते हैं तो फोन आपको रीस्टार्ट करना होगा। यानी कंपनी ने ऐसा आसान विकल्प नहीं छोड़ा है कि यूजर तुरंत फीचर को हटाकर फिर से असीमित स्क्रॉलिंग शुरू कर पाए।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले
Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस