फिलहाल WhatsApp का सामान्य इस्तेमाल पहले की तरह फ्री रहेगा, यानी चैटिंग, कॉलिंग, स्टेटस और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसे फीचर्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
Photo Credit: Pexels/ Anton
WhatsApp Plus में Custom Themes और 20 तक Pinned Chats जैसे फीचर्स मिलेंगे
"WhatsApp Plus" सब्सक्रिप्शन को Meta ने कन्फर्म कर दिया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, ये आम WhatsApp का एक Plus वर्जन होगा, जिसमें एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलेंगे। हालांकि, इन एक्स्ट्रा फीचर्स के लिए यूजर्स को प्रति माह या सालाना (अभी तय नहीं) एक्स्ट्रा पैसे भी देने होंगे। शुरुआती टेस्टिंग Android यूजर्स के साथ देखी गई थी, लेकिन अब इसे कथित तौर पर iPhone यूजर्स के लिए भी रिलीज किया गया है, लेकिन टेस्टिंग के अंतर्गत चुनिंदा टेस्टर्स के लिए। चलिए WhatsApp Plus के बारे में विस्तार से जानते हैं।
फिलहाल WhatsApp का सामान्य इस्तेमाल पहले की तरह फ्री रहेगा, यानी चैटिंग, कॉलिंग, स्टेटस और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसे फीचर्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। WhatsApp Plus केवल एक्स्ट्रा फीचर्स और पर्सनलाइजेशन के लिए लाया जा रहा है।
Meta के मुताबिक WhatsApp Plus सब्सक्राइबर्स को ऐप का पूरा लुक बदलने का ऑप्शन मिलेगा। इसमें 18 अलग-अलग कलर थीम्स दिए जा सकते हैं, जिनकी मदद से यूजर्स WhatsApp के डिफॉल्ट ग्रीन इंटरफेस को बदल पाएंगे। इसके अलावा 14 नए ऐप आइकन्स भी मिल सकते हैं। इनमें अलग-अलग डिजाइन और स्टाइल वाले आइकन्स शामिल होंगे।
WhatsApp Plus का सबसे बड़ा फायदा pinned chats लिमिट में बदलाव होगा। अभी सामान्य यूजर्स केवल 3 चैट्स को पिन कर सकते हैं, लेकिन Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स 20 तक चैट्स पिन कर पाएंगे। यह फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो WhatsApp पर ज्यादा काम करते हैं या कई जरूरी चैट्स एक साथ ऊपर रखना चाहते हैं।
WhatsApp Plus यूजर्स को एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक्स भी मिलेंगे। इनमें एनिमेटेड इफेक्ट्स वाले स्टिकर्स शामिल होंगे। इन्हें ऐसे लोग भी देख पाएंगे जिन्होंने WhatsApp Plus नहीं लिया होगा।
इसके अलावा प्रीमियम प्लान में 10 नए रिंगटोन्स दिए जाएंगे। इनमें Flutter, Tempo और Ripple जैसे ऑप्शन शामिल बताए गए हैं।
WhatsApp Plus में बल्क कस्टमाइजेशन फीचर भी शामिल हो सकता है। इसकी मदद से यूजर्स एक साथ कई चैट्स पर एक समान थीम, रिंगटोन्स और नोटिफिकेशन सेटिंग्स लागू कर पाएंगे। इससे हर चैट को अलग-अलग बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
लीक्स के मुताबिक WhatsApp Plus की कीमत हर देश में अलग हो सकती है। यूरोप में इसकी कीमत 2.49 यूरो (करीब 279 रुपये) प्रति महीना बताई जा रही है। वहीं पाकिस्तान में इसकी कीमत PKR 229 के आसपास दिखाई गई है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी कुछ यूजर्स को फ्री ट्रायल भी दे सकती है।
बताया जा रहा है कि WhatsApp Plus फिलहाल सीमित यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है। यह केवल WhatsApp Messenger यूजर्स तक सीमित है और अभी WhatsApp Business में उपलब्ध नहीं है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!