फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिलता है और 10X तक डिजिटल जूम सपोर्ट दिया गया है।
Photo Credit: Vivo
Vivo Y60 में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।
Vivo Y60 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को वीवो ने घरेलू मार्केट में पेश किया है। फोन में 8 जीबी रैम दी गई है। यह Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट से लैस होकर आता है। फोन में 6500mAh की विशाल बैटरी दी गई है। साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। रियर साइड में इसमें सिंगल कैमरा मिलता है। स्पेसिफिकेशंस में कई और आकर्षक फीचर्स मिल जाते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Vivo Y60 का बेस वेरिएंट 1,799 युआन (लगभग 25,000 रुपये) में आता है। इसमें 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज मिल जाती है। 6GB रैम, 256GB स्टोरेज मॉडल 1,999 युआन (लगभग 28,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। टॉप वेरिएंट 8GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 2999 युआन (लगभग 32,000 रुपये) है। फोन को लकी पर्पल, ऑब्सिडियन ब्लैक, और शैनहैकिंग (चीनी) शेड्स में लॉन्च किया गया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Vivo Y60 में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह डुअल सिम फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है जिस पर Origin OS 6 की लेयर मिलती है। फोन में 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। यह 4nm प्रोसेसिंग पर बने ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट से लैस किया गया है। साथ में Adreno 613 GPU दिया गया है। कंपनी ने इसे 8GB तक LPDDR4x रैम के साथ पेअर किया है। फोन में 256GB की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।
Vivo Y60 का कैमरा देखें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिलता है। फोन में 10X तक डिजिटल जूम सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन 1080p पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फोन में 6,500mAh की बैटरी है जिसके साथ में 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक भी है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग मिलती है। डाइमेंशन 167.4x77.1x8.39mm और वजन 209 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड