क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल

बिटकॉइन को मजबूत इंस्टीट्यूशनल डिमांड से सपोर्ट मिल रहा है। पिछले सप्ताह ETF में लगभग 63 करोड़ डॉलर का फंड लगाए जाने से भी इस सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी में मजबूती आई है

क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethrereum में भी तेजी थी

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन के 80,000 डॉलर के लेवल को बरकरार रखने से इसमें तेजी आ सकती है
  • इस सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी को इंस्टीट्यूशनल डिमांड से सपोर्ट मिला है
  • क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 0.14 प्रतिशत बढ़कर 2.67 लाख करोड़ डॉलर की है
विज्ञापन

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस ने मंगलवार को 81,000 डॉलर का लेवल पार किया है। मिडल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत से इंटरनेशनल मार्केट्स में सेंटीमेंट में सुधार हुआ है। हालांकि, बाद में ईरान की ओर से खाड़ी देशों पर हमले की रिपोर्ट के बाद मार्केट में गिरावट थी। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस 80,620 डॉलर से कुछ अधिक पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethrereum में भी तेजी थी। Ethereum का प्राइस लगभग 2,370 डॉलर पर था। प्रॉफिट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Tether, USDC, Tron और Cardano शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का इंटरनेशनल मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.14 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.67 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के 80,000 डॉलर के लेवल को बरकरार रखने से इसमें तेजी आ सकती है। पिछले कुछ सप्ताह से इस लेवल को पार करने में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी को मुश्किल हुई है। बिटकॉइन को 70,000 डॉलर से कुछ अधिक पर खरीदने वाले बहुत से ट्रेडर्स प्रॉफिट बुकिंग के लिए बिकवाली भी कर रहे हैं। हालांकि, बिटकॉइन को मजबूत इंस्टीट्यूशनल डिमांड से सपोर्ट मिल रहा है। पिछले सप्ताह ETF में लगभग 63 करोड़ डॉलर का फंड लगाए जाने से भी बिटकॉइन में मजबूती आई है। इस सबसे महंगे क्रिप्टो टोकन में इस महीने प्रॉफिट बरकरार रह सकता है क्योंकि ट्रेडर्स 80,000 डॉलर से अधिक के अगले टारगेट पर दांव लगा सकते हैं। 

हाल ही में एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे हैं। बिटकॉइन की Strategy सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर है। इस अमेरिकी कंपनी के पास कुल 8,18,334 बिटकॉइन हैं। पिछले सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने 3,273 बिटकॉइन खरीदे थे। इससे पिछले सप्ताह  में इस कंपनी ने 34,164 बिटकॉइन की खरीदारी लगभग 2.54 अरब डॉलर में की थी। इस खरीदारी के लिए प्रति कॉइन 74,395 डॉलर का औसत प्राइस दिया गया है। इस सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी में आई तेजी से पीछे Strategy की ओर से बड़ी संख्या में की गई खरीदारी भी एक कारण माना जा रहा है। बिलिनेयर Elon Musk की इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर Tesla के पास भी 11,509 बिटकॉइन्स की होल्डिंग है। इस वर्ष की पहली तिमाही में टेस्ला को इस होल्डिंग पर 17 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »