आज के समय में Google Chrome, Firefox, Opera, Safari और Microsoft Edge आदि लोकप्रिय वेब ब्राउजर हैं।
Photo Credit: Unsplash/Christin Hume
Chrome में आसानी से ब्राउजिंग डाटा क्लियर किया जा सकता है।
आज के समय में Google Chrome, Firefox, Opera, Safari और Microsoft Edge आदि लोकप्रिय वेब ब्राउजर हैं, जहां पर यूजर्स वेब ब्राउज करते हैं तो ये ब्राउजर यूजर्स के द्वारा देखी गई वेबसाइट, डाउनलोड की गई फाइल और सर्च जैसी जानकारी स्टोर कर सकते हैं। यह ब्राउजिंग डाटा आपके अनुभव को बेहतर बना सकता है, लेकिन इससे प्राइवेसी संबंधी चिंताएं भी जनरेट हो सकती हैं। अगर खासतौर पर जब आप शेयर और पब्लिक टूल का उपयोग कर रहे हैं। ब्राउजिंग डाटा साफ करने से प्राइवेसी की सिक्योरिटी होती है और ऑनलाइन ट्रैकिंग भी कम हो जाती है। नियमित तौर पर कैश्ड फाइल और कुकीज क्लियर करने से ब्राउजर का परफॉर्मेंस और रिस्पॉन्सिव भी बेहतर होती है। समय के साथ स्टोर डाटा लोकेशन भी घेर सकता है, इसलिए इस जानकारी को साफ करने से ब्राउजर अच्छे तरीके से चलता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप ब्राउजर से हिस्ट्री को डिलीट कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में Chrome खोलना है।
फिर उसके बाद ऊपर दाएं कॉर्नर में थ्री-डॉट मीनू का चयन करना है।
उसके बाद हिस्ट्री का चयन करना है।
अब आपको डिलीट ब्राउजिंग डाटा पर क्लिक करना है।
अब टाइम रेंज का चयन करना है, जिसमें आखिरी घंटा, पिछले 24 घंटे या उससे अधिक शामिल हैं।
डिलीट डाटा पर क्लिक करना है।
सबसे पहले आपको अपने फोन में Firefox खोलना है।
अब आपको मीनू बटन पर क्लिक करना है।
हिस्ट्री का चयन करना है।
रिसेंट हिस्ट्री को क्लियर करना है।
ब्राउजिंग और डाउनलोड हिस्ट्री, क्लियर साइट और डाउनलोड हिस्ट्री और कुकीज और साइट डाटा जैसी हिस्ट्री डिलीट करने के लिए चेक बॉक्स का चयन करना है।
अब आपको ओके पर क्लिक करना है।
सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में Microsoft Edge खोलना है।
फिर उसके बाद थ्री-डॉट मीनू पर क्लिक करना है।
फिर आपको हिस्ट्री का चयन करना है।
डिलीट ऑप्शन का चयन करना है।
चूज वॉट टू क्लियर पर टैप करना है।
क्लियर का चयन करना है।
सबसे पहले आपको अपने फोन में Safari खोलना है।
उसके बाद मीनू बार में हिस्ट्री का चयन करना है और हिस्ट्री क्लियर करनी है।
अब आपको टाइम रेंज का चयन करना है।
क्लियर हिस्ट्री का चयन करना है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!