बिटकॉइन की 2.1 करोड़ टोकन की फिक्स्ड सप्लाई में से इस कंपनी के पास लगभग 3.9 प्रतिशत है। बिटकॉइन की खरीदारी के लिए कंपनी ने फंड का इंतजाम इक्विटी, कन्वर्टिबल नोट्स और प्रेफर्ड स्टॉक इंस्ट्रूमेंट्स की बिक्री से किया है
एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे हैं
क्रिप्टो मार्केट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिस्क में बढ़ोतरी हुई है। बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy को इस वर्ष की पहली तिमाही में लगभग 12.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इस नुकसान का बड़ा कारण बिटकॉइन के प्राइस में हुई भारी गिरावट है।
इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 81,120 डॉलर पर था। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर Strategy (पहले MicroStrategy) ने पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में बिटकॉइन की खरीदारी की है। Strategy ने पहली तिमाही के रिजल्ट में लगभग 12.5 अरब डॉलर के नेट लॉस की जानकारी दी है। इसका बड़ा कारण पिछले कुछ महीनों में बिटकॉइन के प्राइस में हुई गिरावट है। इस अमेरिकी कंपनी के पास कुल 8,18,334 बिटकॉइन हैं।
Strategy के चेयरमैन और को-फाउंडर, Michael Saylor ने बिटकॉइन की बिक्री नहीं करने का फैसला किया था। पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में Strategy ने 3,273 बिटकॉइन खरीदे थे। इससे पहले कंपनी ने 34,164 बिटकॉइन लगभग 2.54 अरब डॉलर में खरीदे थे। इस खरीदारी के लिए प्रति कॉइन 74,395 डॉलर का औसत प्राइस चुकाया गया है। पिछले कुछ सप्ताह में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में आई तेजी से पीछे Strategy की ओर से बड़ी संख्या में की गई खरीदारी को भी एक कारण माना जा रहा है।
बिटकॉइन की 2.1 करोड़ टोकन की फिक्स्ड सप्लाई में से इस कंपनी के पास लगभग 3.9 प्रतिशत है। बिटकॉइन की खरीदारी के लिए कंपनी ने फंड का इंतजाम इक्विटी, कन्वर्टिबल नोट्स और प्रेफर्ड स्टॉक इंस्ट्रूमेंट्स की बिक्री से किया है। Saylor का मानना है कि लॉन्ग-टर्म में कैपिटल एलोकेशन के लिए यह एक अच्छा जरिया है। इसके अलावा करेंसी में उतार-चढ़ाव के खिलाफ यह एक हेज भी है। हालांकि, कंपनी के इस रवैये में बदलाव होने का संकेत दिख रहा है। बिटकॉइन की होल्डिंग पर हुए भारी नुकसान के बाद Strategy के CEO, Phong Le ने कहा, "हम डॉलर को खरीदने या डेट को घटाने के लिए बिटकॉइन की बिक्री करने पर विचार कर सकते हैं।" उनका कहना था कि अगर कंपनी के लिए फायदेमंद होता है तो बिटकॉइन की बिक्री की जाएगी। उन्होंने कहा, "हम केवल यह नहीं कह सकते कि हम बिटकॉइन कभी नहीं बेचेंगे। हमें लंबी अवधि में बिटकॉइन प्रति शेयर को बढ़ाना होगा।"
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999