Strategy ने बढ़ाया Bitcoin का रिजर्व, 4.3 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट

हाल ही में Strategy के पहली तिमाही के रिजल्ट की घोषणा के दौरान कंपनी के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने कहा था कि शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने के लिए कुछ बिटकॉइन को बेचा जा सकता है

Strategy ने बढ़ाया Bitcoin का रिजर्व, 4.3 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट

बिटकॉइन की खरीदारी के लिए कंपनी ने शेयर्स की बिक्री कर फंड जुटाया गया है

ख़ास बातें
  • इस सॉफ्टवेयर कंपनी के पास कुल 8,18,869 बिटकॉइन हैं
  • इन बिटकॉइन को लगभग 61.86 अरब डॉलर में खरीदा गया है
  • क्रिप्टो मार्केट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से डिमांड बढ़ी है
विज्ञापन

सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है। बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy ने पिछले सप्ताह इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी के रिजर्व को बढ़ाया है। इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर ने 535 बिटकॉइन खरीदने के लिए लगभग 4.3 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं। 

अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को दी गई फाइलिंग में Strategy (पहले MicroStrategy) ने बताया है कि चार मई से 10 मई के बीच प्रति बिटकॉइन लगभग 80,340 डॉलर के औसत प्राइस पर यह खरीदारी की गई है। इसके साथ इस अमेरिकी कंपनी के पास कुल 8,18,869 बिटकॉइन हो गए हैं। इन बिटकॉइन को लगभग 61.86 अरब डॉलर में खरीदा गया है। इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 75,540 डॉलर का प्राइस चुकाया गया है। 

हाल ही में Strategy के पहली तिमाही के रिजल्ट की घोषणा के दौरान कंपनी के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने कहा था कि शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने के लिए कुछ बिटकॉइन को बेचा जा सकता है। हालांकि, इसके बाद Saylor ने बिटकॉइन की खरीदारी दोबारा करने का संकेत दिया था। पिछले सप्ताह बिटकॉइन की खरीदारी के लिए शेयर्स की बिक्री कर फंड जुटाया गया है। 

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में Strategy ने 3,273 बिटकॉइन खरीदे थे। इससे पहले कंपनी ने 34,164 बिटकॉइन लगभग 2.54 अरब डॉलर में खरीदे थे। इस खरीदारी के लिए प्रति कॉइन 74,395 डॉलर का औसत प्राइस चुकाया था। पिछले कुछ सप्ताह में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में आई तेजी से पीछे Strategy की ओर से बड़ी संख्या में की गई खरीदारी को भी एक कारण माना जा रहा है। बिटकॉइन की 2.1 करोड़ टोकन की फिक्स्ड सप्लाई में से इस कंपनी के पास लगभग 3.9 प्रतिशत है। Saylor का मानना है कि बिटकॉइन की होल्डिंग लॉन्ग-टर्म में कैपिटल एलोकेशन के लिए यह एक अच्छा जरिया है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की मीडिया से जुड़ी कंपनी को पहली तिमाही में लगभग 40.59 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। इसके पीछे Trump Media & Technology Group की होल्डिंग वाली क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस में भारी गिरावट एक प्रमुख कारण है। Trump Media के पास 9,500 से अधिक बिटकॉइन हैं। इन बिटकॉइन को 1,08,519 डॉलर प्रति टोकन के औसत प्राइस पर खरीदा गया था। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »