Google ने आधिकारिक तौर पर Googlebook लैपटॉप कैटेगरी की घोषणा कर दी है। इसमें Android बेस्ड सिस्टम, Gemini AI और Magic Pointer जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Photo Credit: Google
Googlebook लैपटॉप्स में Gemini AI और Android इंटीग्रेशन फीचर्स मिलेंगे
Google लैपटॉप मार्केट में एक नए एक्सपेरिमेंट की तैयारी कर रहा है। Chromebook लॉन्च करने के करीब 15 साल बाद अब कंपनी "Googlebook" नाम से नए लैपटॉप्स पर काम कर रही है। ये डिवाइसेज ChromeOS की जगह Android बेस्ड सिस्टम पर चलेंगे और इनमें Gemini AI का गहरा इंटीग्रेशन देखने को मिल सकता है।
Google के मुताबिक, Googlebook का मुख्य फोकस Chrome ब्राउजर और Android ऐप्स को एक साथ बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने पर होगा। यानी यूजर्स को लैपटॉप में मोबाइल जैसा ऐप एक्सपीरियंस भी मिल सकता है।
इन नए लैपटॉप्स में Google और DeepMind ने "Magic Pointer" नाम का नया फीचर तैयार किया है। अगर यूजर माउस कर्सर को हिलाता है, तो Gemini स्क्रीन पर दिख रही चीजों के हिसाब से अलग-अलग सुझाव दे सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी ईमेल में तारीख दिखाई दे रही हो, तो Gemini सीधे Calendar Event बनाने का ऑप्शन दिखा सकता है। वहीं दो तस्वीरें चुनने पर AI उन्हें मिलाने जैसे काम भी कर सकता है।
Googlebook में प्रॉम्प्ट बेस्ड Widget बनाने का फीचर भी दिया जा सकता है। यूजर सिर्फ लिखकर बता सकेगा कि उसे क्या चाहिए और Gemini Gmail, Calendar या दूसरी Google सर्विसेज और वेब से जानकारी लेकर एक कस्टम Widget तैयार कर देगा।
क्योंकि यह सिस्टम Android बेस्ड होगा, इसलिए इसे Android स्मार्टफोन्स के साथ ज्यादा गहराई से जोड़ा जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि यूजर्स लैपटॉप स्क्रीन पर सीधे फोन ऐप्स खोल सकेंगे। इसके अलावा Quick Access फीचर के जरिए फोन की फाइल्स को बिना क्लाउड में अपलोड किए सीधे लैपटॉप से एक्सेस किया जा सकेगा।
हार्डवेयर के लिए Google कथित तौर पर Acer, Asus, Dell, HP और Lenovo जैसी कंपनियों के साथ काम कर रहा है। इन लैपटॉप्स में कथित तौर पर प्रीमियम मटेरियल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है और इन्हें सामान्य Chromebook से अलग दिखाने के लिए खास ग्लोबार डिजाइन भी दिया जा सकता है। फिलहाल Google ने कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन कंपनी इस साल के आखिर तक इससे जुड़ी और डिटेल्स सामने ला सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा