Twitter ने डीसेंट्रलाइज्ड प्रोजेक्ट Bluesky के लिए बनाई कंटेंट मॉडरेशन की योजना

Bluesky पर कंटेंट मॉडरेशन के लिए स्पीच और रीच की दो अलग लेयर बनाई जाएगी। इसके लिए डिवेलपर्स ने तैयारी शुरू कर दी है

Twitter ने डीसेंट्रलाइज्ड प्रोजेक्ट Bluesky के लिए बनाई कंटेंट मॉडरेशन की योजना

डीसेंट्रलाइज्ड सोशल मीडिया का लक्ष्य बड़ी टेक कंपनियों के ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर कंट्रोल को समाप्त करना है

ख़ास बातें
  • इस प्लेटफॉर्म पर कंटेंट मॉडरेट करने की प्रतिबद्धता को दोहराया गया है
  • टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क जल्द ही ट्विटर को खरीदने जा रहे हैं
  • Bluesky की टीम ने इसके लिए कोड्स जारी किए हैं
विज्ञापन
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने 'Bluesky' कहे जाने वाले एक डीसेंट्रलाइज्ड सोशल मीडिया प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। Bluesky की टीम ने इसके लिए कोड्स जारी किए हैं। इस प्लेटफॉर्म पर कंटेंट को मॉडरेट करने की प्रतिबद्धता को भी दोहराया गया है। डीसेंट्रलाइज्ड सोशल मीडिया का लक्ष्य बड़ी टेक कंपनियों के ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर कंट्रोल को समाप्त करना है। 

ये सोशल नेटवर्किंग ऐप्स ब्लॉकचेन पर बेस्ड होंगे और अलग से चलने वाले सर्वर्स पर ऑपरेट करेंगे। इससे निशाना बनाकर की जाने वाली सेंसरशिप को कम किया जा सकेगा। Bluesky पर कंटेंट मॉडरेशन के लिए स्पीच और रीच की दो अलग लेयर बनाई जाएगी। Bluesky के डिवेलपर्स ने ट्विटर पर बताया, "स्पीच लेयर एक वेबसाइट को पब्लिश करने जितनी न्यूट्रल हो सकती है। रीच लेयर यह तय करेगी कि नेटवर्क पर क्या बढ़ाकर बताया जाता है।" डिवेलपर्स का कहना है कि वे Bluesky के डिवेलपमेंट के बारे में सार्वजनिक तौर पर जानकारी देंगे। इसमें लोगों की ओर से मिलने वाले फीडबैक का भी ध्यान रखा जाएगा। 

ट्विटर के पूर्व CEO जैक डोर्सी ने लगभग तीन वर्ष पहले Bluesky को शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट की रफ्तार पिछले वर्ष बढ़ी थी। इसने शुरुआत  के बाद से ही कुछ क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स की विशेषताओं को शामिल करने की कोशिश की है। इनमें IPFS भी शामिल है। यह एक प्रोटोकॉल है, जो पीयर-टू-पीयर फाइल शेयरिंग की अनुमति देता है। 

टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क जल्द ही ट्विटर को खरीदने जा रहे हैं। मस्क ने ट्विटर को स्पैमर्स और बॉट्स से छुटकारा दिलाने के अपने वादे को पूरा करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में NBA की Dallas Mavericks टीम के मालिक Mark Cuban ने मस्क को Dogecoin के अपग्रेड के साथ इसे अधिक एफिशिएंट और सुरक्षित बनाने की सलाह दी है। इसके लिए लेयर-2 सॉल्यूशन का इस्तेमाल किया जा सकता है। अपग्रेड होने के बाद मस्क ट्विटर पर ट्वीट्स पोस्ट करने के लिए एक DOGE देने को कह सकते हैं। ट्वीट्स पोस्ट करने की कोई लिमिट नहीं होगी। इससे DOGE का एक बड़ा पूल बन जाएगा जिसका इस्तेमाल उन लोगों को रिवॉर्ड देने के लिए किया जाएगा जो ट्विटर पर स्पैम पोस्ट्स की रिपोर्ट देंगे। हालांकि, अगर पोस्ट स्पैम नहीं निकलती तो रिपोर्ट करने वाले व्यक्तियों को अपने DOGE गंवाने पड़ेंगे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Twitter, Content, Blockchain, Code, Users, Bluesky, Elon Musk, Spam, Upgrade
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »