क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस घटकर 84,300 डॉलर

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में ब्रेकआउट के लिए जरूरी मूवमेंट नहीं है। बिटकॉइन के लिए 80,000 डॉलर पर सपोर्ट है

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस घटकर 84,300 डॉलर

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में ब्रेकआउट के लिए जरूरी मूवमेंट नहीं है

ख़ास बातें
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 1.80 प्रतिशत का नुकसान था
  • गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, Polkadot, XRP शामिल थे
  • बिटकॉइन के लिए 80,000 डॉलर पर सपोर्ट है
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donlad Trump के टैरिफ से जुड़े सख्त फैसलों का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है। हालांकि, फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट को घटाने का संकेत देने से मार्केट में कुछ रिकवरी हुई थी। सबसे अधिक मार्केट वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को लगभग दो प्रतिशत की गिरावट थी। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 1.98 प्रतिशत घटकर लगभग 84,240 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 1.80 प्रतिशत का नुकसान था। Ether का प्राइस घटकर लगभग 1,972 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, Polkadot, XRP, Cardano, BNB और Cronos शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक प्रतिशत से ज्यादा गिरकर लगभग 2.75 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में ब्रेकआउट के लिए जरूरी मूवमेंट नहीं है। बिटकॉइन के लिए 80,000 डॉलर पर सपोर्ट है। Ether एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। यह मार्केट में वोलैटिलिटी बढ़ने का संकेत है। अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर ट्रंप की अगुवाई वाली सरकार के समर्थन के बावजूद इस मार्केट में गिरावट है। हाल ही में ट्रंप ने व्हाइट हाउस में क्रिप्टो समिट का आयोजन किया था। इसमें अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) की क्रिप्टो टास्क फोर्स को क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े रेगुलेशंस बनाने का निर्देश दिया गया था। इस समिट में क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स के अलावा ट्रंप सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और सांसद भी शामिल हुए थे। इस इवेंट में ट्रंप  ने कहा था कि पूर्व की Biden सरकार का बड़ी संख्या में Bitcoin को बेचने का फैसला "बेवकूफी" वाला था। उनका कहना था कि इस सेगमेंट के खिलाफ ब्यूरोक्रेसी की लड़ाई को समाप्त किया जाएगा। 

ट्रंप ने बताया था, "पिछले कुछ वर्षों में अमेरिकी सरकार ने बेवकूफी वाले तरीके से हजारों बिटकॉइन को बेचा है जिनकी वैल्यू अरबों डॉलर की थी। यह बाइडेन सरकार के दौरान हुआ था।" इससे पहले ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसीज का रिजर्व बनाने की भी घोषणा की थी। हालांकि, इस रिजर्व के लिए बिटकॉइन की नई खरीदारी नहीं की जाएगी। इसमें अमेरिकी सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन शामिल होंगे। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »