क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, बिटकॉइन का प्राइस 86,000 डॉलर 

Solana में पांच प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था। इसका कारण इससे जुड़े दो एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) का लॉन्च है

क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, बिटकॉइन का प्राइस 86,000 डॉलर 

Solana का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर लगभग 68 अरब डॉलर हो गया है

ख़ास बातें
  • US में इंटरेस्ट रेट को घटाने का संकेत मिलने से मार्केट्स में उत्साह है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में तीन प्रतिशत का प्रॉफिट था
  • तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Ripple, BNB और XRP शामिल थे
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह की वोलैटिलिटी के बाद क्रिप्टो मार्केट में गुरुवार को तेजी थी। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस 86,000 डॉलर के निकट था। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के इस वर्ष इंटरेस्ट रेट को घटाने का संकेत देने से मार्केट्स में उत्साह है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 2.80 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग लगभग 85,860 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में तीन प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था। Ether का प्राइस लगभग 2,004 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके लिए 2,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है और अगर Ether का प्राइस इससे अधिक बना रहता है तो इसमें तेजी आ सकती है। 

Solana में पांच प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था। इसका कारण इससे जुड़े दो एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) का लॉन्च है। Solana का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर लगभग 68 अरब डॉलर हो गया है। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Ripple, BNB और XRP शामिल थे। अमेरिकी सरकार बिटकॉइन का रिजर्व बनाने के लिए इसकी होर्डिंग करने की योजना बना रही है। हालांकि, क्रिप्टो मार्केट में इससे निराशा है क्योंकि इसके लिए बिटकॉइन की खरीदारी नहीं की जाएगी। इस रिजर्व में अमेरिकी सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन शामिल होंगे। इसके अलावा इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस भी लाने की तैयारी है। अमेरिका में इन्फ्लेशन में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होने जैसे मैक्रो इकोनॉमिक संकेतों में सुधार से शॉर्ट-टर्म में इस मार्केट में रिकवरी हो सकती है। 

हाल ही में ट्रंप ने व्हाइट हाउस में क्रिप्टो समिट का आयोजन किया था। इसमें अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) की क्रिप्टो टास्क फोर्स को इस सेगमेंट से जुड़े रेगुलेशंस बनाने का निर्देश दिया गया है। इस क्रिप्टो समिट में ट्रंप ने ने कहा था कि पूर्व की Biden सरकार ने बड़ी संख्या में Bitcoin बेचे थे जो "बेवकूफी" वाला फैसला था। उनका कहना था कि इस सेगमेंट के खिलाफ ब्यूरोक्रेसी की लड़ाई को बंद किया जाएगा। इस समिट में क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स के अलावा ट्रंप सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और सांसद भी शामिल हुए थे। अमेरिका में रेगुलेशंस बनने से इस मार्केट में बड़ा बदलाव हो सकता है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »