बिटकॉइन में हुई रिकवरी, 94,900 डॉलर से ज्यादा का प्राइस

पिछले एक दिन में बिटकॉइन का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.87 लाख करोड़ डॉलर का रहा है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के लिए 96,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है

बिटकॉइन में हुई रिकवरी, 94,900 डॉलर से ज्यादा का प्राइस

बहुत से देशों में क्रिप्टो से जुड़े रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं

ख़ास बातें
  • Bitcoin में मंगलवार को लगभग 0.20 प्रतिशत की तेजी थी
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.50 प्रतिशत से अधिक प्रॉफिट था
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टकरेंसी Bitcoin में मंगलवार को लगभग 0.20 प्रतिशत की तेजी थी। इसके अलावा बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस बढ़े हैं। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के लिए 96,000 डॉलर पर महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 94,970 डॉलर से कुछ अधिक पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.50 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। Ether का प्राइस लगभग 1,840 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा BNB और Solana के प्राइस भी बढ़े हैं। XRP जैसी कुछ क्रिप्टोकरेंसीज में नुकसान था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.87 लाख करोड़ डॉलर का रहा है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के लिए 96,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है। बिटकॉइन स्पॉट ETFs से लगभग 38 करोड़ डॉलर का विड्रॉल हुआ है। हालांकि, इसका बिटकॉइन के प्राइस पर मामूली असर हुआ है। 

बिटकॉइन के एक लाख डॉलर का लेवल पार करने के बाद यह नया हाई बना सकता है। हाल ही में व्हाइट हाउस के डिजिटल एसेट्स पर प्रेसिडेंट की एडवाइजर्स की काउंसिल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Bo Hines ने बताया था कि अमेरिकी सरकार बिटकॉइन की होल्डिंग के लिए अपने गोल्ड के रिजर्व का इस्तेमाल करने के तरीकों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, "अगर हम गोल्ड के रिजर्व पर प्रॉफिट को बुक करते हैं तो यह बिटकॉइन खरीदने का एक अच्छा तरीका होगा।" Hines ने सीनेटर Cynthia Lummis की ओर से पेश किए गए बिटकॉइन एक्ट का भी जिक्र किया था। इसमें लगभग 10 लाख बिटकॉइन खरीदने का पक्ष लिया गया था। 

क्रिप्टो मार्केट में स्कैम से जुड़े मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस समस्या पर लगाम लगाने के लिए बहुत से देशों में क्रिप्टो से जुड़े रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं। भारत में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने सभी क्रिप्टो एक्सचेंजों से उनके यूजर्स के नो-युअर-कस्टमर (KYC) डेटा का वेरिफिकेशन जून के अंत तक कराने का निर्देश दिया है। सभी क्रिप्टो एक्सचेंजों के लिए 18 महीने से पुरानी KYC डिटेल्स को रिफ्रेश करना अनिवार्य होगा। हाल ही में क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने देश में अपने यूजर्स को ईमेल के जरिए दोबारा वेरिफिकेशन के प्रोसेस के बारे में जानकारी दी थी। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »