Bitcoin ने पार किया 43,400 डॉलर का लेवल, Ether में भी तेजी

क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी बढ़ रही है और इससे अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के लिए चुनौती बढ़ सकती है

Bitcoin ने पार किया 43,400 डॉलर का लेवल, Ether में भी तेजी

क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी बढ़ रही है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 43,495 डॉलर पर था
  • Ether का प्राइस 1.74 प्रतिशत बढ़ा है
  • इस सेगमेंट को लेकर कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने चेतावनी भी दी है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में मंगलवार को 2.73 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 43,495 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसमें लगभग 1,320 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। यह एक सप्ताह में पहली बार है कि जब बिटकॉइन का प्राइस 43,000 डॉलर से अधिक हुआ है। क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी बढ़ रही है और इससे अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के लिए चुनौती बढ़ सकती है। बिटकॉइन की मौजूदा हिस्सेदारी 51.2 प्रतिशत की है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 1.74 प्रतिशत बढ़ा है। यह लगभग 2,310 डॉलर पर था। Avalanche, Solana, Ripple, Cardano, Polkadot, Chainlink और Polygon में भी तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.30 प्रतिशत बढ़कर 1.67 लाख करोड़ डॉलर पर था।  

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद क्रिप्टो मार्केट में तेजी आई है। इसका कारण Google की गाइडलाइंस में बदलाव हो सकता है। अमेरिका में BlackRock, VanEck और Franklin Templeton जैसी कंपनियों को बिटकॉइन ETF के विज्ञापन देने की अनुमति मिल गई है।"  इस सेगमेंट को लेकर कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने चेतावनी भी दी है। हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर इमर्जिंग मार्केट्स को खतरे की चेतावनी दोहराई थी। RBI का कहना था कि कुछ देशों में इस सेगमेंट को स्वीकृति मिलने के बावजूद उसकी पोजिशन में इसे लेकर बदलाव नहीं हुआ है। 

अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC के बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को स्वीकृति देने से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में RBI के गवर्नर Shaktikanta Das ने कहा था, "क्रिप्टोकरेंसीज पर चाहे कोई कुछ भी करे लेकिन RBI और मेरी पोजिशन नहीं बदली है। इमर्जिंग मार्केट्स की इकोनॉमी के लिए यह एक बड़ा खतरा है और इस पर आगे जाकर नियंत्रण करना बहुत मुश्किल होगा।" दास का कहना था कि क्रिप्टोकरेंसीज के साथ कोई वैल्यू नहीं जोड़ी और इससे मैक्रोइकोनॉमिक और फाइनेंशियल स्थिरता को खतरा हो सकता है। RBI ने क्रिप्टोकरेंसीज के बारे में कुछ वर्ष पहले एक सर्कुलर जारी कर उसके रेगुलेशंस के तहत आने वाली एंटिटीज पर ऐसे इंस्ट्रूमेंट्स में डील करने को लेकर रोक लगाई थी। हालांकि, इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने RBI का यह सर्कुलर खारिज कर दिया था।  


 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »