Bitcoin में बड़ी गिरावट, 96,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस

सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy की अगले वर्ष अधिक शेयर्स इश्यू कर बिटकॉइन खरीदने की घोषणा की है

Bitcoin में बड़ी गिरावट, 96,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस

इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस 130 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन में गुरुवार को लगभग 3 प्रतिशत का नुकसान था
  • Ether और Solana के प्राइस भी लगभग तीन प्रतिशत घटे हैं
  • इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस 130 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस भी घटा है। बिटकॉइन में गुरुवार को लगभग 3 प्रतिशत का नुकसान था। इसका प्राइस लगभग 95,417 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। हाल ही में बिटकॉइन ने 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether और Solana के प्राइस भी लगभग तीन प्रतिशत घटे हैं। बिटकॉइन की बड़ी होल्डिंग रखने वाली अमेरिकी कंपनी MicroStrategy ने शेयर्स इश्यू करने की योजना की जानकारी दी है। इससे MicroStrategy के बिटकॉइन की दोबारा खरीदारी करने का संकेत मिल रहा है। सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy की अगले वर्ष अधिक शेयर्स इश्यू कर बिटकॉइन खरीदने की योजना है। इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस 130 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। हालांकि, इसके बाद बिटकॉइन में काफी गिरावट हुई है। 

हाल ही में माइक्रोस्ट्रैटेजी ने लगातार सातवें सप्ताह में बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे थे। कंपनी ने बताया था कि उसने पिछले सप्ताह 5,262 बिटकॉइन की खरीदारी की है। इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 1,06,612 डॉलर का प्राइस चुकाया गया है। माइक्रोस्ट्रैटेजी ने ये बिटकॉइन खरीदने के लिए लगभग 56.1 करोड़ डॉलर के शेयर्स की बिक्री की थी। इस कंपनी के पास कुल 4,44,262 बिटकॉइन हैं। इसके लिए माइक्रोस्ट्रैटेजी ने 27.7 अरब डॉलर का कुल खर्च किया है और प्रति बिटकॉइन औसत प्राइस लगभग 62,257 डॉलर का है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से ट्रेड में कर रही हैं। हाल ही में रूस ने कानून में बदलाव कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। बिटकॉइन की माइनिंग करने वाले प्रमुख देशों में भी रूस शामिल है। 

क्रिप्टो सेगमेंट में इनवेस्टमेंट बढ़ाने का कंपनी के शेयर को भी फायदा मिला है। इस वर्ष MicroStrategy का शेयर लगभग 480 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, इस कंपनी के शेयर्स की बिक्री कर बिटकॉइन खरीदने की स्ट्रैटेजी पर सवाल भी उठ रहे हैं। अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव के प्रचार के दौरान Donald Trump ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया था।  हालांकि, Federal Reserve का कहना है कि उसका बिटकॉइन का बड़ा स्टॉक बनाने की आगामी सरकार की योजना में शामिल होने का इरादा नहीं है। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  3. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  4. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  5. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  6. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  7. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  8. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  9. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  10. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »