बिटकॉइन का प्राइस 43,200 डॉलर से ज्यादा, अमेरिका में क्रिप्टो ETF के अप्रूवल का इंतजार

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 2.70 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 2,186 डॉलर पर था

बिटकॉइन का प्राइस 43,200 डॉलर से ज्यादा, अमेरिका में क्रिप्टो ETF के अप्रूवल का इंतजार

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 2,186 डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था
  • अमेरिका में बिटकॉइन ETF के लिए जल्द स्वीकृति मिल सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटीज तेजी से बढ़ी हैं
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस सोमवार को मामूली घटकर लगभग 43,240 डॉलर पर था। इसके प्राइस में वीकेंड पर लगभग 226 डॉलर की गिरावट हुई है। क्रिप्टो मार्केट को अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC की ओर से बिटकॉइन ETF के लिए स्वीकृति मिलने का इंतजार है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 2.70 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 2,186 डॉलर पर था। इसके प्राइस में लगभग 56 डॉलर की कमी हुई है। इसके अलावा Ripple, Cardano, Polkadot और Chainlink में भी गिरावट थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.38 प्रतिशत घटकर लगभग 1.62 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो इनवेस्टमेंट फर्म CoinSwitch Ventures के Parth Chaturvedi ने Gadgets360 को बताया, "अमेरिका में बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को जल्द स्वीकृति मिल सकती है। इन्हें लिस्ट कराने वाले एक्सचेंजों ने संशोधित दस्तावेज जमा किए हैं जिससे इनके लिए SEC से जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना है। क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने कहा, "हाल की मार्केट की तेजी से प्रॉफिट बुकिंग हो सकती है और ट्रेडर्स अगले साइकल के लिए नई पोजिशंस बना सकते हैं। आगामी सप्ताहों में मार्केट में वोलैटिलिटी बरकरार रह सकती है।" 

पिछले वर्ष के अंत में सॉफ्टवेयर फर्म MicroStrategy ने बताया था कि उसने लगभग 61.57 करोड़ डॉलर के बिटकॉइन खरीदे हैं। MicroStrategy और उसकी सब्सिडियरीज ने 30 नवंबर से 26 दिसंबर के बीच लगभग 42,110 डॉलर के औसत प्राइस पर लगभग 14,620 बिटकॉइन खरीदे थे। पिछले वर्ष बिटकॉइन का प्राइस  लगभग 160 प्रतिशत बढ़ा था। माइक्रोस्ट्रैटेजी ने यह कदम अपने रिजर्व एसेट्स की वैल्यू को बरकरार रखने के लिए उठाया है। स्पॉट क्रिप्टो ETF में इससे जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट प्राइस को ट्रैक किया जाएगा और इनवेस्टर्स को उस क्रिप्टोकरेंसी को खरीदे बिना उसमें रकम लगाने का मौका मिलेगा। क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग आधी है। बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे बिटकॉइन के इनवेस्टर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। पिछले महीने के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर का जुर्माना लगा था। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »