बिटकॉइन में बड़ी गिरावट, 1 दिन में प्राइस 2,000 डॉलर से ज्यादा डाउन 

बिटकॉइन में गिरावट का कारण क्रिप्टो फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म Matrixport की बिटकॉइन स्पॉट ETF को स्वीकृति नहीं मिलने के पूर्वानुमान वाली रिपोर्ट है

बिटकॉइन में बड़ी गिरावट, 1 दिन में प्राइस 2,000 डॉलर से ज्यादा डाउन 

क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग आधी है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस घटकर गिरकर लगभग 43,070 डॉलर पर था
  • पिछले एक दिन में इसका प्राइस 2,000 डॉलर से अधिक घटा है
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
मार्केट प्राइस के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गुरुवार को बड़ी गिरावट थी। इसका प्राइस बुधवार को 45,201 डॉलर से गिरकर लगभग 43,070 डॉलर पर आ गया। इसका कारण क्रिप्टो फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म Matrixport की बिटकॉइन स्पॉट ETF को स्वीकृति नहीं मिलने के पूर्वानुमान वाली रिपोर्ट है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC की ओर से बिटकॉइन ETF को स्वीकृति देने से से जुड़ा कोई फैसला लेने तक यह वोलैटिलिटी जारी रह सकती है। 

Ether में 5.92 प्रतिशत का नुकसान था। इसका प्राइस लगभग 2,227 डॉलर पर  था। पिछले एक दिन में Ether का प्राइस 139 डॉलर गिरा है। इसके अलावा Avalanche, Tether, Ripple, Solana, Polkadot, Cardano, Polygon और Chainlink के प्राइ्स भी घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 4.91 प्रतिशत कम होकर लगभग 1.65 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "Matrixport की रिपोर्ट से मार्केट में कुछ आशंका है। बिटकॉइन का प्राइस लगभग 41,500 तक गिरने के बाद रिकवर हुआ है और यह 43,000 डॉलर से अधिक पर है। इसके लिए मौजूदा सपोर्ट 43,150 डॉलर पर है। इसके लिए रेजिस्टेंस 43,600 डॉलर का है।" क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क का कहना था, "क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को कुल लिक्विडेशंस 50 करोड़ डॉलर से अधिक थे। इसके अलावा क्रिप्टो एक्सचेंज की कुल वॉल्यूम ने दो वर्ष बाद एक लाख करोड़ डॉलर का लेवल पार किया है। इससे क्रिप्टो मार्केट में काफी फंड आने का संकेत मिल रहा है।" क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग आधी है। 

बिटकॉइन के स्पॉट एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को स्वीकृति मिलने पर इसमें अन्य एक्सचेंजों के जरिए भी इनवेस्टमेंट किया जा सकेगा। पिछले वर्ष के अंत में  सॉफ्टवेयर फर्म MicroStrategy ने बताया था कि उसने लगभग 61.57 करोड़ डॉलर के बिटकॉइन खरीदे हैं। MicroStrategy और उसकी सब्सिडियरीज ने 30 नवंबर से 26 दिसंबर के बीच लगभग 42,110 डॉलर के औसत प्राइस पर लगभग 14,620 बिटकॉइन खरीदे थे। पिछले वर्ष बिटकॉइन का प्राइस वर्ष लगभग 160 प्रतिशत बढ़ा था। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों पर लगाम लगाई जा सकती है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »